फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mansa Jail Deputy Superintendent and his wife arrested by Ludhiana police

Ludhiana News: मानसा जेल उप-अधीक्षक और उनकी पत्नी गिरफ्तार, फर्जी जज बन करती थी लाखों की ठगी

Mon, 09 Jan 2023 07:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 09 Jan 2023 07:12 PM IST
सार

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि दीप किरण और नरपिंदर ने करीब डेढ़ साल पहले कपूरथला के एक मंदिर में सादे समारोह में दूसरी शादी की थी। शादी के बाद दीप किरण ने लोगों से कहना शुरू कर दिया कि वह जज है और उसके पति मानसा जेल के उप-अधीक्षक है।

विज्ञापन
Mansa Jail Deputy Superintendent and his wife arrested by Ludhiana police
मामले की जानकारी देते पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मानसा जेल में उप-अधीक्षक के पद पर तैनात नरपिंदर सिंह उर्फ सन्नी और उनकी पत्नी को लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पंजाब पुलिस में नौजवानों को भर्ती कराने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठती थी। वह इस काम में अपने पति जेल उप-अधीक्षक नरपिंदर सिंह का भी इस्तेमाल करती थी। 

विज्ञापन


पति को जेल उप-अधीक्षक और खुद को जज बता महिला नौजवानों को फंसाती थी। इस कारण उनकी पंजाब पुलिस में अच्छी पकड़ है। वह लोगों से लाखों रुपये ऐंठकर सारा काम फर्जी करवाती थी। कमिश्नरेट पुलिस के पास जब मामले की शिकायत आई तो सीआईए टू व थाना मोती नगर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर जांच की। इसके बाद आरोप सही मिले और कमिश्नर के आदेश पर दोनों के खिलाफ मामला दर्जकर गिरफ्तार किया गया। हालांकि इनके दो साथी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में फतेहगढ़ चूड़िया के मोहन एवेन्यू में रहने वाले मानसा जेल के उप-अधीक्षक नरपिंदर सिंह उर्फ सन्नी और उनकी पत्नी दीप किरण के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नरपिंदर के साहनेवाल में रहने वाले दोस्त सुखदेव सिंह और मंडी गोबिंदगढ़ में रहने वाले लखविंदर सिंह उर्फ लाडी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि दीप किरण और नरपिंदर ने करीब डेढ़ साल पहले कपूरथला के एक मंदिर में सादे समारोह में दूसरी शादी की थी। शादी के बाद दीप किरण ने लोगों से कहना शुरू कर दिया कि वह जज है और उसके पति मानसा जेल के उप-अधीक्षक है। वह नौजवानों से पंजाब पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर लाखों रुपये लेती और कहती थी कि सीनियर रैंक होने के कारण उनकी पुलिस विभाग में अच्छी पकड़ है। इस कारण नौजवान उसके बहकावे में आकर लाखों रुपये खर्च करने को तैयार हो जाते थे। पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहे आरोपी सुखदेव सिंह उर्फ सोनू और लखविंदर लाडी भी आरोपियों का पूरा साथ देते थे और नौजवानों को किसी तरह फंसाकर दीप किरण के पास लाते थे। इसके बाद आगे का खेल दीप किरण खुद खेलती थी।

महानगर के चार लोगों को शिकार बना चुके हैं आरोपी
कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि महानगर के चार लोगों ने पुलिस के पास शिकायत दी थी कि आरोपी उनसे पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर पैसे ले चुके हैं। इसके बाद सीआईए टू और थाना मोती नगर की पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशान चलाकर पूरे मामले की जांच की। पुलिस ने दीप किरण को गिरफ्तार कर उसके पति मानसा जेल के उप-अधीक्षक को भी मानसा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक वह अलग-अलग लोगों से 20 लाख रुपये से अधिक की नकदी ऐंठ चुकी है। 

पुलिस की वर्दियां और दो कारें आरोपियों से बरामद की
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी दीप किरण इतनी शातिर थी कि वह खुद को जज के रूप में पेश करती थी। वह किसी से आसानी से मिलती भी नहीं थी। उस तक पहुंचने के लिए सुखदेव सिंह और लखविंदर सिंह के पास जाना पड़ता था। वह दोनों आरोपियों को पुलिस की वर्दी भी कभी कभार पहना देती थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से एक फार्च्यूनर कार, एक स्विफ्ट कार, दो कांस्टेबल की वर्दियां, एक महिला सब इंस्पेक्टर की वर्दी जिस पर श्रोआ कपूर लिखा है। इसके अलावा एक लाख रुपये की नकदी, दो जाली ज्वाइंनिंग लेटर जिस पर जाली दस्ताखत, पुलिस में भर्ती कराए जाने के लिए 10 फार्म, जेवरात भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस श्रोआ कपूर नाम की महिला का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed