{"_id":"57fe89904f1c1b67522905d0","slug":"manimajra-kidnapping-8-years-child-kidnapping-kidnapping-in-broad-daylight","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीमाजरा से 8 साल के बच्चे का दिनदहाड़े अपहरण, इलाके में हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनीमाजरा से 8 साल के बच्चे का दिनदहाड़े अपहरण, इलाके में हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Manimajra Kidnapping
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा मोरी गेट मोहल्ले से आठ साल के बच्चे का बुधवार दिनदहाड़े अपहरण से इलाके में हड़कंप मंच गया। अपहरण की सूचना मिलते ही पीसीआर और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार से पूछताछ की। देर रात तक बच्चे का सुराग नहीं लग पाया था।
मोरी गेट निवासी राशिद अहमद की बेटी गुलनाज अपने बच्चे दानिश के साथ अपने पिता के साथ रहती है। गुलनाज की शादी बिजनौर में हुई है और उसका पति मोहम्मद नसीम दिल्ली में ब्रश बनाने की फैक्टरी में नौकरी करता है। गुलनाज ने बताया कि दोपहर में दानिश घर में खेलते-खेलते बाहर चला गया। करीब डेढ़ बजे पड़ोसी ने आकर उसके पिता राशिद को सूचना दी कि मोरी गेट बाजार से कोई व्यक्ति दानिश को उठा ले गया है। यह सूचना तुरंत ही इलाके में फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
वहीं अपहरण की सूचना मिलते ही पीसीआर और थाना पुलिस तुरंत मोरीगेट मोहल्ले में पहुंची। पुलिस ने पहुंचते ही मोरीगेट की गलियाें और बाजार में तलाशी अभियान चलाया। लेकिन न बच्चा मिला और न ही अपहरणकर्ता का कोई सुराग।
विज्ञापन
मोरीगेट बाजार के दुकानदार और संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान ओम प्रकाश बुद्धिराजा, मोरीगेट बाजार के प्रधान प्रदीप बागरा, काका वरेंद्र बंसल आदि भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचे मनीमाजरा थाना प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह से बच्चे को ढूंढ निकालने की गुहार लगाई। एडिशनल एसएचओ रोहित कुमार ने बच्चे की मांग से घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे को ढूंढा जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।