शोरूम में मैनेजर और सेल्सगर्ल को रंगरलियां मनाते पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलहौजी रोड पर स्थित नामी शोरूम के मैनेजर और वहां काम करती एक सेल्समैन को लोगों ने रंगरलियां मनाते पकड़ लिया। पकड़ी गई सेल्समैन एक विवाहिता है, जिसकी शादी डेढ़ वर्ष पहले ही हुई।
घर का गुजारा ठीक चले, इसके लिए महिला शोरूम में काम करने लगी। शोरूम में काम के दौरान दो-तीन दिन बाद शोरूम के अमृतसर निवासी मैनेजर ने उसे प्रपोज किया। कुछ दिन बाद खुद युवती ने मैनेजर से दोस्ती कर ली। बीती रात मैनेजर ने युवती को शोरूम में रुकने को कहा तो युवती मायके जाने का बहाना बनाकर शोरूम में रूक गई।
शोरूम के बाहर जब लोगों को पता चला कि अंदर युवक और युवती रंगरेलियां मना रहे हैं तो शोरूम के बाहर लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया और शटर खोला गया। जहां इन दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा। लोगों ने दोनों को थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस को सौंप दिया।
'पत्नी से मैं कोई संबंध नहीं रखना चाहता'
युवती के पति ने बताया कि रात 11 बजे उसके दोस्त ने फोन कर उसे शोरूम आने को बोला। जब वह शोरूम पर पहुंचा तो देखा कि वहां पर लोगों को काफी जमावड़ा था।
जब लोगों द्वारा शोरूम खुलवाया गया तो शोरूम के अंदर उसकी पत्नी व शोरूम का मैनेजर आपत्तिजनक हालत में थे। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। उसने कहा कि वह युवती के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहता।
वहीं युवती ने बताया कि शादी के बाद उसका रोजाना किसी न किसी बात को लेकर पति से झगड़ा होता ही रहता था, जिससे तंग आकर वह शोरूम में नौकरी करने लगी। लेकिन शोरूम में यह सब कैसे घटित हो गया, इसके लिए वह कुछ नहीं कह सकती। उसने अपने पति से माफी मांगते हुए कहा कि वह उसकी हर बात को मानेगी और उसके साथ ही रहना चाहती है।
घुमने के बहाने खुद आई थी युवती: मैनेजर
शोरूम मैनेजर ने बताया कि उसकी सगाई हो चुकी है और कुछ महीने बाद उसकी शादी है। लेकिन सेल्समैन युवती उसे रोज तंग करती थी कि वह उससे दोस्ती करे।
उसने बताया कि आज सुबह युवती ने उसे बाहर घुमने के लिए कहा, मगर उसने मना कर दिया और शाम को वह बाहर घुमने जाने के लिए शोरूम में आ गई।
घटना के बारे में थाना डिवीजन नम्बर 1 के प्रभारी सुखजिंद्र सिंह ने बताया कि मामला उनके ध्यान में चुका है, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।