फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man troubled by police commits suicide in Patiala

Patiala News: पुलिस से परेशान व्यक्ति ने खुद को जिंदा जलाया, मरने से पहले वीडियो भी बनाया, विस चुनाव लड़ चुका

Wed, 28 Dec 2022 06:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Dec 2022 06:37 PM IST
सार

एएसआई मंगत सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। परिवार वालों के बयान के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, मृतक के परिवारिक वालों ने मामले की जांच कर रहे डीएसपी और आरोपी पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन
Man troubled by police commits suicide in Patiala
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला के सन्नौरी अड्डा इलाके में बुधवार सुबह अपने ही दफ्तर में गुरमुख सिंह धालीवाल (42) नाम के एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। पता लगते ही तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। धालीवाल इसी साल पंजाब विधानसभा चुनाव आजाद प्रत्याशी के तौर पर लड़ चुके हैं। मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। आत्महत्या से पहले गुरमुख सिंह ने एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया है। इसमें उन्होंने तीन पुलिस मुलाजिमों पर परेशान करने का आरोप लगाया। एक डीएसपी पर पुलिस मुलाजिमों से मिले होने का आरोप भी लगाया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

विज्ञापन


वीडियो में मारकल कालोनी निवासी गुरमुख सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके खिलाफ दड़ा सट्टे के दर्ज मामले में तीन पुलिस वाले रिश्वत की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसके भाइयों व घर की महिलाओं को पुलिस स्टेशन में बुलाकर परेशान करने की धमकी दी। आगे कहा है कि उसने हाल ही में इस मामले में हाईकोर्ट पहुंच भी पहुंचा था और एक डीएसपी मामले की जांच कर रहा है। मगर डीएसपी के सामने उसकी सभी दलीलें नाकाम साबित हुईं। इसके चलते अब उसके पास मौत के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है। इसलिए आज वह खुद को जिंदा जलाकर जान दे रहा है। उसकी मौत के लिए केवल पुलिस मुलाजिम ही जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

  
थाना कोतवाली के एएसआई मंगत सिंह ने बताया कि पुलिस को दोपहर करीब 12 बजे सन्नौरी अड्डा इलाके में एक व्यक्ति के दफ्तर में खुद को आग लगाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने तक आसपास के दुकानदारों ने उक्त व्यक्ति के दफ्तर से धुआं निकलता देख शीशे का दरवाजा तोड़कर पानी से आग बुझा दी थी। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन 80 फीसदी से ज्यादा जलने के कारण उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने माना कि मृतक गुरमुख सिंह धालीवाल के खिलाफ दड़े सट्टे के आरोप में केस दर्ज था और उसने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर कुछ पुलिस मुलाजिमों पर परेशान करने का आरोप लगाया। एएसआई मंगत सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। परिवार वालों के बयान के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, मृतक के परिवारिक वालों ने मामले की जांच कर रहे डीएसपी और आरोपी पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed