फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man stick wife poster with photo in parental village, police filed case

देखिए इस महिला के पति ने कर दिया वो कांड, गांव भर में शर्मसार हो गई

Sun, 23 Apr 2017 02:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Updated Sun, 23 Apr 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
man stick wife poster with photo in parental village, police filed case
महिला के पति ने लगाए पत्नी के पोस्टर
भगवान ऐसा पति किसी को भी न दे, यह कहते हुए महिला ने माथा पीट लिया। दरअसल, पति ने वो कांड कर दिया कि वह गांव भर में शर्मसार हो गई। घटना हरियाणा के अंबाला की है। थाने में एक महिला द्वारा अपने ही पति के खिलाफ केस दर्ज कराने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है शादी के बाद से ही उसका पति उसे प्रताड़ित कर कर रहा है। अब वह उससे इतना दुखी हो गई है कि उससे छुटकारा पाना चाहती है। अब तो उसने ऐसी हरकत कर दी है कि महिला को मजबूरन उसके खिलाफ केस दर्ज कराना पड़ा।
विज्ञापन


दरअसल, महिला के पति ने उसके घर के बाहर उसकी फोटो छपे पोस्टर लगा दिए। उस पर फोटो के नीचे लिखा, हर आने जाने वाले को मेरा सलाम।

महिला के पास बेटी है और तलाक का केस चल रहा

man stick wife poster with photo in parental village, police filed case
कोर्ट
महिला ने एसपी अभिषेक जोरवाल को शिकायत दी है। उन्होंने पंजोखरा पुलिस को जांच करने के आदेश दिए और मामला दर्ज करा दिया। वहीं अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि सवा साल पहले महिला की शादी सुनील कुमार के साथ हुई थी, लेकिन वह अकसर उसके साथ लड़ाई झगड़ा करता था।

सुनील ने महिला को घर से निकाल दिया, तभी से वह अपने मायके में रह रही थी। इस बीच उसने तलाक का केस दर्ज कर दिया। महिला के एक बेटी भी है, वहीं महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति मायके के गांव में आकर भी उसका पीछा करने लगा। वह जब घर से बाहर निकलती है तो रास्ते में रोककर बुरा व्यवहार करता है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि शनिवार सुबह उसने अपने घर के बाहर उसे फोटो छपे पोस्टर खिबरे पड़े देखे। उसने गांव भर में यह पोस्टर लगा दिए। उसके बाद परिजनों में थाने में ​शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed