फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Shot in old Rivalry in Jagroan of Ludhiana

Punjab: डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुआ था विवाद, रंजिश में युवक पर हमला कर मारी गोली, पिता भी घायल

Mon, 08 May 2023 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 May 2023 12:18 PM IST
सार

बलबीर सिंह ने बताया कि उसका भाई गुरप्रीत सिंह दुबई में काम करता है और इन दिनों छुट्टियां मनाने घर आया हुआ है। गांव में एक शादी समागम में डीजे पर गाना बजाने को लेकर उनके परिवार की जगदीप के साथ लड़ाई हुई थी।

विज्ञापन
Man Shot in old Rivalry in Jagroan of Ludhiana
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

एक महीने पहले शादी समारोह में डीजे पर गाने बजाने को लेकर शुरू हुए विवाद के चलते जगरांव के गांव कौंके कलां में जगदीप सिंह ने 46 वर्षीय गुरप्रीत सिंह की छाती में गोली मार दी। हमले में उसके पिता गुरनाम सिंह भी घायल हो गए। हमले के बाद जगदीप सिंह गुरप्रीत का महिंद्रा ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से परिवार ने गुरप्रीत सिंह को जगरांव के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे लुधियाना भेज दिया गया। गुरप्रीत के दिल के पास लगी गोली अभी निकाली नहीं जा सकी है। 

विज्ञापन


गुरप्रीत के भाई पूर्व सैनिक बलबीर सिंह ने बताया कि वह अभी होश में नहीं है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। थाना सदर जगरांव में बलबीर सिंह के बयान पर जगदीप सिंह के खिलाफ इरादा कत्ल और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धारा में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


दुबई में काम करता है गुरप्रीत
बलबीर सिंह ने बताया कि उसका भाई गुरप्रीत सिंह दुबई में काम करता है और इन दिनों छुट्टियां मनाने घर आया हुआ है। गांव में एक शादी समागम में डीजे पर गाना बजाने को लेकर उनके परिवार की जगदीप के साथ लड़ाई हुई थी। इसी रंजिश के चलते करीब एक महीना पहले फिरोजपुर में भी एक शादी समारोह के दौरान गुरप्रीत के 17 वर्षीय बेटे और उसके भतीजे अर्शजोत को जगदीप ने साथियों के साथ मिलकर पीटा था। सरपंच जगजीत सिंह ने पंचायत की हाजिरी में दबाव बनाकर समझौता करवा दिया था। लेकिन पिछले दिनों जगदीप ने अर्शजोत को गांव के बस अड्डे पर घेर कर उससे मारपीट की और आंख में स्प्रे मारकर फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तेजधार हथियार भी मारा, उंगली कटी
शनिवार को वह अपने भाई गुरप्रीत के साथ खेत से पशुओं का चारा लेकर घर आ रहे थे। जगदीप सिंह अपने चाचा के बेटे हरमन के साथ उनके ट्रैक्टर का पीछा करते घर तक आ गया और पिस्तौल दिखाकर ललकारने लगा और गाली गलौच किया। इस पर उसके भाई गुरप्रीत को गुस्सा आया और वह ट्रैक्टर पर जगदीप के पीछे चला गया। वह भी मोटरसाइकिल पर अपने पिता गुरनाम को लेकर उनके पीछे गए। जगदीप खेतों में एक मोटर की छत पर जाकर योजना के तहत पहले से रखे ईंट पत्थर मारने लगा। उसने हमारा ट्रैक्टर भी तोड़ दिया। जगदीप ने छत पर से ही गुरप्रीत को तेजधार हथियार मारा जिससे उसकी बाएं हाथ की उंगली कट गई। गुरप्रीत और पिता गुरनाम सिंह को कई ईंट पत्थर लगे और दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद जगदीप ने पिस्तौल से गुरप्रीत पर फायर किया जो उसके दिल के पास लगा और वह नीचे गिर गया। जगदीप ने तीन से अधिक फायर उसकी तरफ भी किए, लेकिन पेड़ के पीछे चले जाने से वह बच गया। लोगों को इकठ्ठा होता देख जगदीप उन्हीं के ट्रैक्टर को छीन फरार हो गया। उसका चचेरा भाई हरमन भी भाग गया। 


गांव की पंच मलकीत कौर का बेटा है आरोपी 
बलबीर सिंह ने बताया कि जगदीप गांव की पंच मलकीत कौर का बेटा है। वह हमेशा सरपंच जगजीत सिंह के साथ रहता है और खुद को ही पंच बताकर लोगों पर धौंस जमाता है। सरपंच जगजीत सिंह भी उन्हीं का साथ दे रहा है और उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा। अस्पताल आकर आरोपी के साथी ने उनके रिश्तेदार अजीत सिंह को 50 हजार देकर समझौता करने का दबाव बनाया लेकिन उन्हें मना कर दिया गया। 


जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि अभी गुरप्रीत के बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed