{"_id":"5c25a83cbdec22569d466684","slug":"man-shot-by-vehicle-thiever-in-panchkula-also-hit-pcr-van","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचकूलाः वाहन चोर ने युवक को गोली मारी, फिर पीसीआर को टक्कर मारकर हुआ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूलाः वाहन चोर ने युवक को गोली मारी, फिर पीसीआर को टक्कर मारकर हुआ फरार
Fri, 28 Dec 2018 10:09 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 28 Dec 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
पीसीआर को मारी टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। सेक्टर-12ए रैली गांव के न्यू चौधरी कांप्लेक्स में बाइक चुरा रहे चोर ने टोकने पर एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पेट के आर पार हो गई। नाजुक हालत में युवक पीजीआई में भर्ती है। यही नहीं कार में अपने दो साथियों समेत रास्ते में पुलिस की पीसीआर समेत पांच गाड़ियों को टक्कर मारते हुए सरेआम फरार हो गए। पुलिस उनका पीछा तक नहीं कर सकी। फिलहाल पुलिस ने घायल युवक रोहित के भाई नवनीत की शिकायत पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
न्यू चौधरी कांप्लेक्स निवासी नवनीत नैन ने बताया कि बुधवार रात करीब 12:15 बजे रोहित सेक्टर-6 सामान्य अस्पताल से सेक्टर-12ए स्थित न्यू चौधरी कांप्लेक्स में अपने घर आया। कांप्लेक्स में रोहित ने देखा कि एक युवक उसके दोस्त बबलू की बाइक में चाबी लगाकर खोलने की कोशिश कर रहा है। रोहित ने उसे टोका तो बहसबाजी हो गई। शोर सुनकर नवनीत भी नीचे आ गया। दोनों ने लुटेरे को पकड़ लिया। इसी बीच लुटेरे ने गोली चला दी, जो रोहित के पेट में आर पार हो गई। वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। इसके लुटेरा कुछ दूरी पर खड़ी क्वंटो कार की ओर भागने लगा।
भागते लुटेरे पर नवनीत ने पथराव किया तो लुटेरे ने दो गोलियां और चला दीं लेकिन नवनीत बच गया। इसके बाद लुटेरा क्वांटो कार में पहले से मौजूद अपने दो साथियों के साथ वहां से भाग गया। नवनीत लोगों की मदद से रोहित को सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल में ले गया, यहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। रोहित जनरल अस्पताल में ही कर्मचारी है।

एसएचओ की गाड़ी को टक्कर मार लुटेरे हुए फरार
सेक्टर-14 थाना प्रभारी यशदीप सिंह ने बताया कि हमारी गाड़ी रैली गांव के न्यू चौधरी कांप्लेक्स में बुधवार की रात 12.30 बजे गश्त कर रही थी। गाड़ी में एएसआई विशाल और हेड कांस्टेबल कप्तान ड्यूटी पर थे। जैसे ही उनकी गाड़ी रैली गांव के बाहर वाली सड़क पर पहुंची तो देखा सामने से एक कार आ रही है। पुलिस को देख उन्होंने कार रोक ली और लाइट जला बुझाकर सिग्नल देने लगा।
इससे पहले कि हम कुछ समझ पाते लुटेरे ने तेज रफ्तार से गाड़ी हमारी ओर दौड़ाई और पुलिस की कार समेत चार अन्य गाड़ियों को टक्कर मारते हुए फरार हो गए। तब पुलिस को यह नहीं पता था कि वे वारदात करके भागे हैं। एसएचओ की गाड़ी ने कुछ दूर लुटेरों की गाड़ी का पीछा किया। लेकिन टक्कर लगने के बाद गाड़ी की लाइट क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इस कारण लुटेरे पकड़े नहीं जा सके।
फोरेंसिक टीम ने गोली के खोल को जांच के लिए भेजा
फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर गोली के दो खोल कब्जे में लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। बाइक से फिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं।
सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
वारदात के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को लुटेरों के बारे में कोई खास जानकारी हासिल नहीं हो पाई है।

गाड़ी की तलाश में 10 राइडर लगाई
यशदीप सिंह ने बताया कि लुटेरे वारदात को अंजाम देने के लिए क्वांटो गाड़ी से आए थे। गाड़ी की तलाश के लिए 10 राइडर की टीम पुलिस की ओर से बनाई गई हैं। पंचकूला के सेक्टरों सहित पंचकूला से जुडे आस पास के इलाकों में दबिश दी जा रही है। पुलिस आरोपी लुटेरों और क्वांटो गाड़ी की तलाश कर रही है।
32 बोर की पिस्टल से मारी गोली
सीआईए इंचार्ज अमन कुमार ने बताया कि लुटेरे वारदात को अंजाम देने के लिए 32 बोर की पिस्टल साथ में लाए थे और वारदात के समय पकड़े जाने के डर से उन्होंने तीन राउंड फायरिंग की थी। इसमें से एक गोली रोहित को लगी है।
पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। अभी तक कोई पुरानी रंजिश का मामला सामने नहीं आया है। केस को जल्द ही साल्व कर दिया जाएगा।
- कमलदीप गोयल, डीसीपी, पंचकूला।