फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man shoot on refusing to vote to lady candidate in panchayat election

महिला प्रत्याशी को वोट देने से मना किया तो मार दी गोली

Thu, 14 Jan 2016 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना Updated Thu, 14 Jan 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
man shoot on refusing to vote to lady candidate in panchayat election

हरियाणा के गोहाना में एक व्यक्ति को सिर्फ इसलिए गोली मार दी गई कि उसने पंचायत चुनाव में महिला प्रत्याशी को वोट डालने से इंकार कर दिया था। वारदात गोहान के गांव खानपुर कलां में अंजाम दी गई। 40 वर्षीय व्यक्ति जयपाल को गोली मारने के बाद बीच बचाव में करने आए उसके दोस्त को भी पीट-पीट कर घायल कर दिया।

विज्ञापन


घायलों को महिला मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने महिला प्रत्याशी के देवर, ससुर सहित चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले को चुनावी रंजिश के साथ-साथ पुरानी रंजिश से भी जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, खानपुर कलां निवासी जयपाल खेतीबाड़ी का काम करता है। उसने शिकायत दी है कि वह कार में सवार होकर पुराने घर से नए घर में जा रहा था। रास्ते में अपने दोस्त अंकित को भी साथ ले लिया। आरोप है कि रास्ते में गांव में सरपंच पद की महिला प्रत्याशी पूनम के देवर अमित, ससुर रामनिवास उर्फ लक्खी, कर्मबीर और संदीप उर्फ किशोरी ने गाड़ी रुकवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ने पूछा कि चुनाव में उनके पक्ष में वोट डालेगा या नहीं। उसके इंकार करने पर एक आरोपी ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली उसके पैर में जा लगी। बीच-बचाव में आए उसके दोस्त अंकित को भी आरोपियों ने पीट-पीट कर घायल कर दिया।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां आए और घायलों को महिला मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया। आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किसान जयपाल के बयान पर अमित, रामनिवास उर्फ लक्खी, कर्मबीर व संदीप उर्फ किशोरी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया।

17 जनवरी को होनी है गांव में वोटिंग
प्रदेश स्तरीय महिला विश्वविद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज के चलते खानपुर कलां गांव की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। गांव गोहाना ब्लॉक के अंतर्गत आता है, जहां 17 जनवरी को वोट डाली जानी हैं। वोटिंग से पांच दिन पहले हिंसा से ग्रामीण सहमे हुए हैं।

डीसी और एसपी ने किया दौरा
डीसी एवं चुनाव अधिकारी राजीव रत्न ने एसडीएम गोहाना धर्मेंद्र से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। साथ में पुलिस को भी गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की हिदायत दी है। डीसी व एसपी ने गांव में जाकर हालात की समीक्षा की। अगर हालात सामान्य नहीं रहे तो गांव में मतदान रद किया जा सकता है।

घायल और आरोपी एक ही परिवार से: थाना प्रभारी
सदर थाना प्रभारी फूल कुवार ने बताया कि घायल किसान जयपाल व फायरिंग का आरोपी युवक एक ही परिवार से है। दोनों पक्षों में पहले से रंजिश चल रही है। घायल ने वोट के लिए दबाव डालने की बात कही है, क्योंकि आरोपी युवक अमित की भाभी पूनम सरपंच का चुनाव लड़ रही है। पुलिस ने चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। घटना का एफएसएल की टीम से मुआयना करवाया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद केस की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।


पांची जाटान में हो चुका है चुनाव से पहले मर्डर

पंचायत चुनाव से तीन माह पहले गन्नौर के गांव पांची जाटान गांव में अंतरराष्ट्रीय पहलवान और सीआरपीएफ में डीएसपी रहे सज्जनपाल की हत्या हो चुकी है। परिजनों के मुताबिक, दो अक्तूबर की शाम सज्जनपाल पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही मां के लिए गांव में वोट मांग रहे थे। पुलिस ने परिजनों के बयान पर गांव के निवर्तमान सरपंच सुरेंद्र खत्री और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया था, हालांकि मुख्य आरोपियों तक पुलिस अभी तक नहीं पहुंच सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed