फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Murdered his jija with help of friend in ludhiana

पांच साल पहले बहन ने किया प्रेम विवाह, नाराज भाई ने रची साजिश...जीजा को ऐसे उतारा मौत के घाट

Fri, 05 Apr 2019 01:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Apr 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
Man Murdered his jija with help of friend in ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

बहन के प्रेम विवाह करने से खफा एक युवक ने पांच साल बाद अपने जीजा की हत्या कर दी। आरोपी अपने दोस्त के साथ जीजा को जबरदस्ती घुमाने ले गया। गांव जसपाल बांगड़ के पास से गुजरने वाली नहर के किनारे जीजा की हत्या कर दी और दोनों फरार हो गए। मृतक राज कुमार (30) के गांव के व्यक्ति ने खून से लथपथ उसका शव देख उसके चाचा जगन्नाथ को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


वह तुरंत मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी और थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राज कुमार के साले अंकित और उसके दोस्त भूपिंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन

Man Murdered his jija with help of friend in ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

मृतक राज कुमार के चाचा जगन्नाथ ने पुलिस को बताया कि राज कुमार मूलरूप से मध्यप्रदेश के जबलपुर का रहने वाला है। वर्ष 2013 में राज कुमार ने छतरपुर की रहने वाली दीपा से प्रेम विवाह किया था।

दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। इस वजह से दीपा के परिवार वाले नाराज थे। दीपा भी परिजनों का विरोध देखते हुए अपने गांव नहीं गई थी। दोनों ने गांव जसपाल बांगड़ में आकर नई जिंदगी शुरू कर दी। 

दोनों के दो बच्चे भी हुए। सारा परिवार काफी खुश था। एक दिन अंकित आया और सारे गिले शिकवे भुलाने की बात कर कुछ दिन रहा। दूसरी बार वह अपने दोस्त भूपिंदर को साथ लेकर आया। वह बुधवार की रात को जीजा को साथ लेकर घूमने के लिए बोलने लगा लेकिन राजकुमार ने मना किया। दोनों जबरदस्ती उसे ले गए। 

नहर किनारे जाकर आरोपियों ने तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। जब एक व्यक्ति ने देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को देकर पुलिस को दी। थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार हैं। दोनों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed