{"_id":"5b0ba9d94f1c1bb06e8b4f03","slug":"man-murdered-childhood-friend-in-bernala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः बरनाला में बचपन के दोस्त को गोलियों से भून डाला, मामूली सा विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबः बरनाला में बचपन के दोस्त को गोलियों से भून डाला, मामूली सा विवाद
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
Updated Mon, 28 May 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्ती का रिश्ता हुआ कलंकित, एक युवक ने अपने बचपन के यार के गोलियों से छलनी कर दिया। मामूली सा विवाद बताया जा रहा है। घटना पंजाब के बरनाला का है। शनिवार की देर रात संधू पत्ती के नजदीक काला महिर स्टेडियम ठीकरीवाला चौक में एक व्यक्ति ने अपने ही दो साथियों के साथ मिलकर बचपन के ही मित्र की चार गोलियां मारकर हत्या कर दी। थाना सिटी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, परमजीत सिंह (42) निवासी संधू पत्ती नजदीक काला महिर स्टेडियम ठीकरीवाला चौक अपने बचपन के दोस्त अजीतपाल सिंह व उसके साथी काका निवासी संघेड़ा व सुरेश निवासी संधू पत्ती के साथ स्टेडियम के समक्ष बने बरोटे पर बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर अजीतपाल सिंह ने काका व सुरेश के साथ मिलकर रिवाल्वर से दो छाती व दो पीठ में गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी।
घटना का पता उस समय लगा जब मृतक के बड़े बेटे गग्गी अचानक अपने पिता के पास चला गया। उसने देखा कि बरोटे के नीचे किसी व्यक्ति का शव पड़ा है, पास जाकर देखा तो उसको पता चला की शव उसके पिता का है। इसके बाद घटना की सूचना थाना सिटी में दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया। परमजीत सिंह जिसके पास अपनी खुद की जमीन थी। कुछ वर्ष पहले ही उसने अपना मकान नया बनाया था व घर के पास बनी वेल्डिंग की दुकान चला रहा था।
विज्ञापन
वहीं आरोपित अजीतपाल सिंह जिसके पास भी खुद की जमीन थी, जमीन के ठेके की कमाई से अपना व घर का गुजारा चला रहा है। दोनों बचपन से एक दूसरे के अच्छे मित्र थे। परमजीत व अजीतपाल में विगत दिनों किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरवीर सिंह ने बताया घटना का मुख्य कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है। आरोपी अजीतपाल सिंह और उसके दो साथी काका व सुरेश निवासी पर कत्ल का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सभी आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।