{"_id":"58f104c54f1c1b791ecf8281","slug":"man-killed-two-years-boy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रास्ते को नहीं किया साफ, तो 2 साल के मासूम पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते को नहीं किया साफ, तो 2 साल के मासूम पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
Updated Sat, 15 Apr 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
मासूम को ट्रैक्टर से रौंद कर मार डाला
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते को साफ करने की बात पर घर वालों से विवाद हुआ, लेकिन इसका खामियाजा 2 साल के मासूम को भुगतना पड़ गया। जींद के गांव खातला में गली में चारपाई पर खेल रहे दो वर्षीय बच्चे को रंजिशन ट्रैक्टर से रौंद कर हत्या कर दी। बच्चे की मौत के बाद उसके पास बैठे उसकी दादी व मां बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपियों ने मामले को हादसा बताकर पुलिस को सूचना नहीं दी और बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार करवा दिया।
घटना वीरवार शाम की है। बच्चे की दादी ने होश में आने के बाद घटनाक्रम की जानकारी दी और एसएसपी शशांक आनंद से मिलकर हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बच्चे की दादी की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ हत्या करने और शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, गांव खातला निवासी बसंती वीरवार शाम को अपने दो वर्षीय पौत्र मनिक को गली में चारपाई पर बैठाकर खिला रही थी। उसके पास ही उसकी पुत्रवधू कमलेश भी बैठी हुई थी। इसी दौरान गांव खातला निवासी मुकेश खेतों में जाने के लिए ट्रैक्टर लेकर गली से निकल रहा था। उनको गली में चारपाई पर बैठा देखकर मुकेश ने ट्रैक्टर की रफ्तार बढ़ा दी।
विज्ञापन
इस दौरान उसने इशारा कर ट्रैक्टर को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन मुकेश ने ट्रैक्टर नहीं रोका। इस दौरान वह तो पीछे हट गई, लेकिन चारपाई पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसके पौत्र मनिक को रौंद दिया। उसके पौत्र को ट्रैक्टर के टायरों के नीचे से निकाला गया। अपने पौत्र को मृत देखकर वह और उसकी पुत्रवधू कमलेश बेसुध हो गईं। इसके बाद उनको घर के अंदर उठाकर ले गए।
इस दौरान आरोपियों ने ग्रामीणों को केवल हादसा बताया। आरोपियों ने उनके परिवार पर दबाव बनाकर उसके पौत्र का अंतिम संस्कार करवा दिया। बाद में जब उसको होश आया तो पौत्र मनिक का अंतिम संस्कार किया जा चुका था। होश में आने के बाद इसके बारे परिवार के लोगों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद परिजन एसएसपी शशांक आनंद से मिले। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने बसंती की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक मुकेश के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गली में पड़े रोड़े हटाने को लेकर थी रंजिश
हादसा
महिला बसंती ने बताया कि उनके मकान के सामने ईंटों के रोड़े पड़े हुए हैं। गली में इन रोड़ों को हटाने के लिए आरोपी मुकेश ने उनको कई बार कहा था। महिला ने जल्द ही उनको गली से हटाने की बात कही थी। इसके बाद से आरोपी उनके साथ रंजिश रखता था। वीरवार को गली में रोड़े व चारपाई लगी देखकर आरोपी तैश में आ गया और उसने चारपाई पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसके पौत्र को रौंद दिया।
कुछ ही देर में करवा दिया अंतिम संस्कार
परिजनों के अनुसार, वीरवार शाम को बच्चे पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने के बाद उसकी दादी बसंती व मां कमलेश बेसुध हो गए। इस दौरान आरोपी को महज हादसा बताया। इसकी सूचना पुलिस को दिए बिना ही कुछ ही देर में बच्चे का अंतिम संस्कार करवा दिया। पुलिस को घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह पता चली, जब परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया।
एफएसएल की टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलने के बाद सफीदों थाना में तैनात एसआई जगबीर सिंह दहिया, एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से बच्चे के बिखरे खून के साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस की टीम गांव के श्मशान घाट में पहुंची। जहां पर बच्चे के अंतिम संस्कार के स्थान से हड्डियों व राख के सैंपल लिए। पुलिस ने सैंपल जांच के लिए मधुबन लैब भेज दिए हैं।
बच्चे को ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बच्चे का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंची, जहां से घटनास्थल और शमशान घाट से साक्ष्य जुटाए हैं। एक आरोपी के खिलाफ हत्या करने और शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज किया है।
- जगबीर सिंह, एसआई सफीदों थाना