फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man killed cousin sister in gurdaspur of punjab

पंजाब में बड़ी वारदात : भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर की बहन की हत्या, यह वजह आई सामने

Wed, 05 May 2021 08:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 May 2021 08:01 PM IST
सार

मृतका की पहचान सुमनप्रीत कौर पुत्री अमरजीत सिंह निवासी नई बागड़ियां के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह और गुरमीत कौर निवासी नई बागड़ियां के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Man killed cousin sister in gurdaspur of punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के कस्बा काहनूवान के गांव नई बागड़ियां में खेतों की पगडंडी बनाने को लेकर हुए झगड़े में एक भाई ने अपनी चचेरी बहन को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला। हादसे में उसकी चाची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना भैणी मिया खां की पुलिस ने आरोपी और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। 

विज्ञापन


मृतका की पहचान सुमनप्रीत कौर पुत्री अमरजीत सिंह निवासी नई बागड़ियां के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह और गुरमीत कौर निवासी नई बागड़ियां के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


मृतका के पिता अमरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजे मनप्रीत सिंह के साथ खेत की पगडंडी को लेकर काफी समय से झगड़ा चला आ रहा है। कई बार गांव के लोगों ने बैठककर मामले को सुलझा दिया था। बुधवार सुबह उसने अपने भतीजे मनप्रीत को कहा था कि वह अपनी पगडंडी ट्रैक्टर से बना ले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मनप्रीत ने पगडंडी बनाने की जगह पहले बनाई पगडंडी को भी ट्रैक्टर से ध्वस्त कर दिया। जब हमने उसे ऐसा करने से रोकना चाहा तो उसने हम लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हादसे में सुमनप्रीत कौर की मौत हो गई और मनजीत कौर को गंभीर चोटें लगी। डीएसपी विर्क ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है, जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed