फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man killed by Relative in Mahendragarh of Haryana

पुलिस के सामने कत्ल: हरियाणा में साले ने की फौजी जीजा की चाकू से हत्या, एक पुलिसकर्मी भी घायल

Thu, 20 May 2021 02:13 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ/कनीना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ/कनीना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 May 2021 02:13 AM IST
सार

पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा व्यक्ति की हत्या तक पहुंच गया। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में साले ने पुलिस के सामने अपने जीजा की चाकू से हत्या कर दी। दरअसल, आरोपी की बहन और बहनोई में झगड़ा हो गया था । बहन को लेने ससुराल पहुंचे भाई ने जीजा पर चाकू से हमला कर दिया। कुछ देर बाद ही फौजी जीजा की जान चली गई। इस पूरे घटनाक्रम में एक पुलिसकर्मी भी घायल है।

विज्ञापन
Man killed by Relative in Mahendragarh of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव झाड़ली में मंगलवार रात्रि को साले ने जीजा की चाकू और तेज धार हथियार से हत्या कर दी। इस दौरान उसने बहन के ससुर और दो देवर पर भी प्रहार किया जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कनीना के उप-नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देकर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। यह वारदात पुलिस के सामने हुई।

विज्ञापन


वारदात में एक पुलिस कर्मचारी भी घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पहुंचे डीएसपी कुशल सिंह ने मामले की जानकारी ली और गंभीरता से जांच करने के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और एक महिला सहित सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता शिव कुमार ने बताया कि उसका बेटा संदीप आर्मी में सेवारत है और वह छुट्टी पर आया हुआ था। सोमवार को संदीप एवं उसकी पत्नी मनीषा का झगड़ा हुआ था। मंगलवार को महिला सेल से पुलिस कर्मचारी ने आकर दोनों परिवार के लोगों को समझा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात को लगभग 9:30 बजे उसके बेटे का ससुर बाबूलाल, साला संदीप, अनूप और 7-8 अन्य गाड़ी से आए। उनके साथ तीन पुलिसकर्मी भी आए थे। बताया जा रहा है कि वो अपनी बेटी मनीषा को लेने आए थे। रात को भेजने से मना करने पर विवाद हो गया। इस दौरान बाबूलाल, संदीप और अनूप व अन्य साथियों ने उसके बेटे संदीप (फौजी) पर चाकू और तेज धार हथियार से हमला कर दिया।

इस दौरान वह स्वयं, छोटा बेटा राहुल और भाई का लड़का पंकज पर भी चाकुओं से वार किया। वारदात में उसके बेटे संदीप की मौत हो गई जबकि वो तीनों घायल हो गए। घायलों को कनीना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसको प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया और आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। 

घायल पुलिस कर्मचारी ने मृतक के परिजनों पर जानलेवा हमला का लगाया आरोप
पुलिस कर्मचारी तपेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि वह कनीना में बतौर अनुसंधानकर्ता तैनात है। मंगलवार की शाम को सरकारी गाड़ी में पड़ताल क्षेत्र में मौजूद था। तभी गांव झाड़ली की मनीषा ने कनीना थाने में फोन किया कि उनके ससुराल वालों ने उन्हें कमरे में बंद कर रखा है और मार-पिटाई भी की है।

सूचना पाकर अनुसंधानकर्ता तपेंद्र अपने साथियों सहित झाड़ली पहुंचे। जहां मनीषा का पूरा परिवार हाजिर था। उन्होंने परिवार को समझाने की कोशिश की। उसी समय संदीप, उसका भाई राहुल, शिव कुमार तथा तीन-चार अन्य आदमी मौजूद थे। जिन्होंने उसको (तपेंद्र) घर में बंद कर दिया और उनकी वर्दी फाड़ दी। उनके पास जरूरी कागजात थे वो सारे छीन लिए। 

पुलिस मुलाजिमों ने तपेंद्र को कमरे से बाहर निकाला। उन्होंने पुलिस में कहा है कि उसी दौरान राहुल ने अपने हाथ में लिये तेजधार हथियार से सिर पर जानलेवा हमला किया, जान से मारने की धमकी दी। जिससे तपेंद्र घायल हो गया। जब तपेंद्र के साथियों (मुलाजिमों) ने इलाज के लिए तपेंद्र को गाड़ी में ले जाना चाहा तभी उन लोगों ने उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की और पथराव भी किया। गाड़ी के शीशे भी तोड़ डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed