फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man depressed to wife's illegal relation, commit suicide

शादी के बाद पता चली पत्नी की ऐसी करतूत, जानकर जान दे दी

Thu, 17 Sep 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Thu, 17 Sep 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
man depressed to wife's illegal relation, commit suicide

कुछ समय पहले ही युवक की शादी हुई थी एक दिन उसे पत्नी की पत्नी की गंदी हरकत का पता चला और उसने कर ली खुदकुशी। मामला पंजाब के बठिंडा का है। यहां धोबीआणा बस्ती में एक व्यक्ति ने मंगलवार को अपनी पत्नी के पुलिस कर्मी के साथ अवैध संबंध से परेशान होकर जहर निगलकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


मृतक की पहचान राजवंत सिंह के तौर पर हुई है। थाना कैंट पुलिस ने मृतक युवक के पिता सतनाम सिंह की शिकायत पर उसकी पत्नी, उसकी सहेली और पंजाब पुलिस हवलदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मृतक के परिजनों ने बुधवार को सिविल अस्पताल के सामने धरना लगाया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। डीएसपी सिटी भुपिंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उनका धरना समाप्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोबीआणा निवासी राजवंत सिंह की शादी कुछ समय पहले बरनाला की अमनदीप कौर से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद पंजाब पुलिस के हवलदार राज सिंह के साथ उसकी पत्नी के प्रेम संबंध बन गए।

पत्नी के प्रेम संबंध के बारे में जब युवक राजवंत सिंह को पता चला तो उसने जहर निगल कर खुदकुशी कर ली। डीएसपी सिटी टू जनक सिंह का कहना है कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में नामजद पंजाब पुलिस के हवलदार राज सिंह अगर आरोपी पाया गया तो उसे तुरंत सस्पेंड कर दिया जाएगा।

अवैध संबंध में रूकावट बनी तो पत्नी को मार डाला

man depressed to wife's illegal relation, commit suicide

मुक्तसर के मलोट के गांव दानेवाला में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों में रुकावट बन रही पत्नी की हत्या कर दी। यह परिवार मूल रूप में उत्तर प्रदेश का रहना वाला है। पुलिस को दिए बयान में मृतक महिला कमला के बेटे राहुल ने बताया कि उसका पिता संजय ड्राइवर है। उसके साथ के एक गांव की एक महिला से अवैध संबंध हैं।

इस वजह से घर में कलह का माहौल बना रहता था। इसके चलते बुधवार को विवाद के बाद उसके पिता ने एक रस्सी से फंदा देकर उसकी मां का कत्ल कर दिया। इसके बाद वह फरार हो गया।

थाना मुखी जसवीर सिंह ने बताया कि राहुल के बयान पर संजय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed