{"_id":"40aaa6ae4ed841753312799b2e2ae27d","slug":"man-cummit-sucide-after-felure-in-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"न बीबी मिली न प्रेमिका, युवक को मिली मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न बीबी मिली न प्रेमिका, युवक को मिली मौत
अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 01 Jan 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
नयागांव के आदर्श नगर निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर ने प्रेम संबंधों में निराशा मिलने के बाद सोमवार रात प्रेमिका के घर के बाहर नशीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आदर्श नगर निवासी 30 वर्षीय गुरनाम सिंह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। उसकी कुछ समय पहले शादी हुई थी। लेकिन, इसी बीच उसके एक लड़की से प्रेस संबंध हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। सूत्रों के मुताबिक, प्रेमिका से उसकी मंगनी हो गई थी, लेकिन आखिर में प्रेमिका ने उसे शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद वह निराशा में डूब गया। इसी बीच सोमवार रात वह अपनी प्रेमिका के घर के बाहर पहुंच गया। साथ ही फिल्मी स्टाइल में जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली।
इलाके के लोगों ने उसी समय पुलिस को सूचित किया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो गई। थाना नयागांव के अधिकारियों ने आत्महत्या की पुष्टि की है। उन्होंने कहा मामले की जांच की जा रही है।