{"_id":"bebdd0dc7bce2403f0ea38eabd6eceb6","slug":"man-crushed-by-akali-leader-bus-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली नेता की बस ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकाली नेता की बस ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Mon, 22 Feb 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाला-चंडीगढ़ हाईवे पर गांव बडवर के पास एक अकाली नेता की बस ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचल दिया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल धनौला में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव केहर सिंह वाला निवासी कुलदीप सिंह बडवर गांव के पास एक लुक प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था। सोमवार को वह ड्यूटी पर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था तो संगरूर की तरफ से आ रही प्राइवेट कंपनी की आहलूवालिया बस ने उसे बुरी तरह कुचल दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया। यह बस शिअद नेता सुरिंदर सिंह आहलूवालिया की है जो शिअद के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा के रिश्तेदार भी हैं। कुलदीप की मौत से गुस्साए छह गांवों के लोगों ने बरनाला-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पलविंदर सिंह चीमा, थाना सदर के प्रभारी नवदीप सिंह, थाना धनौला के प्रभारी अच्छरू राम शर्मा, थाना टल्लेवाल के प्रभारी सरदारा सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी।
उन्होंने कहा कि जब तक बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होता, हाईवे नहीं खोला जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बस शिअद नेता की है, इसलिए पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है। प्रदर्शन के तीन घंटे बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। डीएसपी पलविंदर सिंह चीमा ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि बस चालक साधू सिंह निवासी महितपुर, पटियाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फोटो कैप्शन: 22बीएनएल-ॅ15, अकाली नेता की बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए जाम लगाकर बैठे लोग
फोटो कैप्शन: 22बीेएनएल-16, घटनास्थल को पुलिस छाबनी में बदला जिला पुलिस मुखी ने