फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man committed suicide due to wife illegal relations with another man in patiala

किसी और के साथ सोती थी पत्नी, सह न पाया पति और उठाया ये कदम

Sun, 13 Nov 2016 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Sun, 13 Nov 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
man committed suicide due to wife illegal relations with another man in patiala
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
पत्नी किसी और के साथ सोती थी और जान से मारने की धमकी देती थी। पति सह नहीं पाया और उसने घातक कदम उठा लिया। उसने नहर में कूद कर जान दे दी। घटना पंजाब के पटियाला की है। पत्नी के नाजायज संबंधों से तंग आकर एक 40 साल का व्यक्ति भाखड़ा नहर कूद गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को नहर से बरामद कराके इसका पोस्टमार्टम कराने के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है। साथ ही पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने, धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी डिवीजन नंबर दो के इंचार्ज एसआई सुरिंदर भल्ला ने बताया कि मरने वाले 40 साल के विकास गर्ग के भाई राकेश कुमार निवासी अनाज मंडी धोबीघाट पटियाला के बयान पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के मुताबिक बच्चों को कोचिंग देने वाले विकास गर्ग की शादी करीब 15 साल पहले उपासना ठाकुर निवासी जट्टां वाला चौतरा के साथ हुई थी और इस शादी से उनका 13 साल का एक बेटा था।

पिछले चार महीने से मायके में रह रही थी

man committed suicide due to wife illegal relations with another man in patiala
Drowned
पिछले कुछ समय से उपासना ठाकुर के विजय कुमार निवासी बैंक कालोनी चंडीगढ़ हाल निवासी पटियाला के साथ नाजायज संबंध बन गए थे।

विकास गर्ग अपनी पत्नी को प्रेमी विजय कुमार से मिलने से रोकता था। जिससे गुस्सा होकर उपासना ठाकुर जून 2016 से अपने मायके घर पर रह रही थी। लेकिन वहां से भी अकसर उपासना अपने पति को फोन करके जान से मारने की धमकियां देती थी।

इससे विकास गर्ग काफी मानसिक परेशान रहता था और इसी हालत में सुबह पांच बजे वह घर से चला गया और गांव ढकडबा के पास भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने जब गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई, तो उसकी लाश करीब 15 किलोमीटर दूर समाना से आगे नहर से मिल गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed