फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Commits Suicide After Wife and Mother-in-law Murder

मुक्तसरः पत्नी और सास को गोलियों से छलनी किया और फिर झूल गया फंदे पर

Tue, 03 Apr 2018 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब) Updated Tue, 03 Apr 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
Man Commits Suicide After Wife and Mother-in-law Murder
double murder and suicide - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
एक शख्स ने अपनी पत्नी और सास को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और फिर वह खुद भी फंदे पर झूल गया। घटना पंजाब के मुक्तसर की है। आदर्श नगर गली नंबर छह में चार वर्षों से मायके में रह रही पत्नी और सास को दिनदहाड़े रंजिशन गोली मारने के बाद एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के साले के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार जिले के मंडी लक्खेवाली निवासी मेडिकल चलाने वाले कंवलप्रीत गाबा (32) पुत्र रमेश कुमार गाबा का विवाह मुक्तसर निवासी मनीषा कुमारी (25) के साथ करीब पांच वर्ष पहले हुआ था। विवाद के कारण उसकी पत्नी करीब चार वर्षों से मायके में ही रह रही थी।
विज्ञापन


दोनों का तलाक नहीं हुआ था और कोई बच्चा नहीं है। सोमवार को कंवलप्रीत अपने एक साथी के साथ अपनी पत्नी के मुक्तसर स्थित निवास पर पहुंचा। उसने अपने साथ आए साथी को अपने साले रजनीश कुमार की दुकान पर ऐनक लेने भेज दिया और पीछे से पहले अपनी पत्नी और फिर सास को 32 बोर पिस्तौल से गोलियां दाग दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद खुद गोली मार खुदकुशी कर ली। लोगों को कहना है कि छह फायर किए गए। जब तक उसके साथ आया उसका साथी घर पहुंचा तो तीनों मृत पड़े थे। मौके पर डीएसपी गुरतेज सिंह संधू और एसएचओ तेजिंदरपाल सिंह ने पहुंचकर रजनीश कुमार के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed