{"_id":"618aa4a3e039dd63b461a64b","slug":"man-commits-suicide-after-killing-his-wife-in-tarn-taran","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: पत्नी की हत्या कर खुद भी की आत्महत्या, तरनतारन में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: पत्नी की हत्या कर खुद भी की आत्महत्या, तरनतारन में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम
Tue, 09 Nov 2021 11:05 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:05 PM IST
सार
पंजाब के तरनतारन में अकाली नेता के भाई ने खौफनाक कदम उठा लिया। 56 वर्षीय व्यक्ति ने पहले पत्नी को गोली मारी बाद में आत्महत्या कर ली। वजह मामूली तकरार बताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तरनतारन के गांव माड़ीमेघा के अकाली नेता के भाई ने मामूली तकरार के बाद पहले अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी को गोली मार दी फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी। मृतक की पहचान जैमल सिंह पुत्र करतार सिंह (56) और हरजीत कौर (50) के रूप में हुई है। थाना भिखीविंड पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव माड़ीमेघा के अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व सरपंच बब्बू पहलवान के भाई जैमल सिंह का सुबह किसी बात को लेकर पत्नी हरजीत कौर से झगड़ा हो गया। गुस्साए जैमल सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल कर हरजीत को गोली मार दी। बाद में जैमल ने उसी रिवाल्वर से खुद को भी गोली मार ली।
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज सुनकर जब सभी कमरे में पहुंचे तो दोनों खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। परिवार वालों ने तुरंत दोनों को भिखीविंड के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। हरजीत की गंभीर हालत को देख उसे तुरंत बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान जैमल ने पहले दम तोड़ दिया। जैमल की मौत की खबर अभी परिवार वालों तक पहुंची ही थी कि कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी हरजीत कौर का भी देहांत हो गया।
विज्ञापन
झगड़ा क्यों हुआ किसी को नहीं पता
जैमल सिंह के भाई पूर्व सरपंच बब्बू ने बताया कि उन्हें किसी बात का पता नहीं है। सुबह दोनों पति पत्नी ठीक-ठाक थे। अचानक किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। गुस्से में जैमल सिंह ने पहले अपनी पत्नी को गोली मार दी और बाद में खुद को गोली मार ली। भिखीविंड के डीएसपी लखबीर सिंह ने बताया कि दोनों पति पत्नी के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दोनों के शव पट्टी के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए जाएंगे।