{"_id":"96d6bff614be316a6ab3426ffe7291cc","slug":"man-commit-suicide-due-to-no-promotion-by-powercom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोमोशन नहीं दिया तो खौफनाक कदम उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रोमोशन नहीं दिया तो खौफनाक कदम उठाया
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sun, 05 Apr 2015 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावरकॉम के बॉर्डर जोर कार्यालय में तैनात डिप्टी चीफ इंजीनियर (हेडक्वार्टर) बलबीर सिंह प्रोमोशन न मिलने से इतने आहत हुए कि उन्होंने सल्फास खाकर आत्महत्या की कोशिश की। उन्हें मजीठा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
कमला देवी ने बताया कि उनके पति बलबीर सिंह पावरकॉम के बॉर्डर जोन कार्यालय में बतौर डिप्टी चीफ इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। आरोप है कि विभाग के ही कुछ अधिकारी कई साल से उनका प्रोमोशन नहीं होने दे रहे।
विज्ञापन
मैनेजमेंट से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बलबीर इस रवैये से काफी दुखी थे। शनिवार शाम उन्होंने घर पर ही सल्फास की गोलियां निगल लीं। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि बलबीर सिंह की हालत बेहद नाजुक है। ब्यूरो
विज्ञापन
बयान दर्ज करने के लिए पुलिसकर्मी अस्पताल गए थे। लेकिन बलबीर अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।
-वविंदर महाजन, एसएचओ, थाना सदर