फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man commit suicide, chandigarh crime news

शादी के बाद पत्नी चली गई थी मायके, पति ने किया सुसाइड

Sat, 24 Jun 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 24 Jun 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
man commit suicide, chandigarh crime news
सुसाइड - फोटो : demo pic
दड़वा में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी कुछ माह पहले ही शादी हुई थी और पत्नी शादी के कुछ माह बाद ही मायके चली गई थी। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने उसकी पत्नी आरती समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक के पिता की शिकायत और मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में पुलिस ने केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव दड़वा निवासी बक्शीश ने घर में फंदा लगा लिया है। दड़वा चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतारकर मनीमाजरा स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत बिगड़ती देख उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान वीरवार दोपहर को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली तो वहां से सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें उसने मौत का कारण पत्नी और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को बताया था। सुसाइड नोट में बक्शीश ने ससुराल पक्ष पर उसे लगातार परेशान कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। इंडस्ट्रियल एरिया थाना एसएचओ दविंदर सिंह के अनुसार घटनास्थल से बरामद सुसाइड और बक्शीश के पिता की शिकायत के आधार पर पत्नी आरती, गुरमीत, गुरमीतो, बिल्लो, पप्पी, बंसा, रवि व अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। सुसाइड नोट को हैंड राइटिंग जांच के लिए सीएफएसएल लैब भेजा जाएगा। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों की गिरतारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ महीने पहले ही बक्शीश की शादी शाहाबाद निवासी आरती से हुई थी और शादी के कुछ माह बाद ही वह मायके चली गई थी। इसके बाद से वह वापस नहीं आई। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed