{"_id":"5a8926084f1c1bd04b8b638e","slug":"man-beaten-wife-till-death-in-yamunanagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वो पत्नी को मारता पीटता था, कई दिन लोगों को नजर न आई तो सामने आया ये सच्चाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वो पत्नी को मारता पीटता था, कई दिन लोगों को नजर न आई तो सामने आया ये सच्चाई
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
wife beaten
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शख्स अपनी पत्नी को मारता पीटता था, घर में कैद करके रखता था। अब एक ऐसा सच सामने आया, जानकर महिला के भाई के पैरों तले जमीन खिसक गई।
घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। ‘जीजा बहन को घर में कैद रखता था और शराब पीकर उससे मारपीट करता था। उसी ने बहन को पीट-पीटकर मार डाला’। यह हत्या का आरोप छछरौली की रहीमिया कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत पर उसके भाई ने अपने ही जीजा पर लगाए।
घटना के बाद शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के शरीर पर चोट के निशान देख उसके पति की धुनाई कर डाली। इसके बाद पुलिस को सूचित कर उसके खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कराया। थाना छछरौली पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ जांच-पड़ताल करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ससुरालियों का ये कहना है
dead body
उधर, ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि महिला बीमार रहती थी और तड़के तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे दवा भी दी गई थी, जिसके बाद उसकी मौत हुई। छछरौली की रहीमिया कॉलोनी में मुमताज (45) की संदिग्ध मौत के बारे में पता चलने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना मुमताज के मायके पक्ष के लोगों को दी।
मौका पर पहुंचे परिजनों ने मुमताज के शरीर पर चोट के निशान देखे तो वह आपा खो बैठे और उन्होंने देखते ही मुमताज के पति असगर की धुनाई कर डाली। साथ ही इस बारे में पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि मुमताज की हत्या असगर ने पीट-पीटकर की।
थाना छछरौली पुलिस ने मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम की मदद से छानबीन की। बाद में मृतका के गांव मामली निवासी भाई जहांगीर के बयान पर आरोपी असगर के खिलाफ हत्या के केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

भाई ने जीजा पर ये आरोप लगाए
मृतका का भाई
गांव मामली निवासी जहांगीर ने आरोप लगाया कि उनका जीजा असगर बहन मुमताज को घर में ही कैद करके रखता था। कई साल से वह उसको कहीं भी आने-जाने नहीं देता था। उनकी बहन पड़ोस तक में किसी के यहां आज तक नहीं गई। इस कारण वह घर में ही कैद रहने की वजह से बीमार रहने लगी थी। काफी समय से बहन घर में घुटकर गुजर-बसर कर रही थी।
परिजनों ने बताया कि आरोपी असगर रोज शराब पीकर मुमताज को मारता था। उसको छुड़ाने के लिए बच्चों की हिम्मत तक नहीं थी। पड़ोसियों के आने पर वह उनके साथ भी गाली-गलौच करता था, इसलिए उसके घर पर किसी का भी आना-जाना नहीं था। आसपास के लोगों की मानें तो आरोपी असगर पिछले काफी समय से टेंशन में था और खुद भी किसी से मिलता-जुलता नहीं था। वह अपने रिश्तेदारों व पड़ोसियों से वह बहुत खफा रहता था और उसने सभी के साथ संबंध तोड़ रखे थे।
किसी को भी घर आने की इजाजत नहीं थी, अगर कोई सगा-संबंधी गलती से भी घर आ जाता था, उसे भला-बुरा कहकर घर से भगा देता था। असगर रातभर कॉलोनी की गलियों में शोर-शराबा करता घूमता देखा गया था। बताया जा रहा है कि वह प्रॉपर्टी का काम करता था, जिसमें उसको बड़ा घाटा हुआ, जिसके चलते वह टेंशन में रहने लगा था। इसी कारण वह आए दिन शराब पीकर पत्नी से झगड़ता था। असगर गांव जैधरी में रहता था, जहां वह राजमिस्त्री का काम किया करता था।
इसके बाद वह छछरौली की रहीमिया कॉलोनी में रहने लगा। उसने स्टोन क्रशर में हिस्सा डाला और प्रॉपर्टी का काम शुरू किया।
सूचना मिलने पर मौके पर गए थे। मृतका के परिजन हंगामा कर रहे थे। परिजनों ने असगर पर मुमताज की हत्या करने का आरोप लगाया। इस आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
- अभय राज, जांच अधिकारी, थाना छछरौली