{"_id":"5825ced24f1c1b6729b3aafb","slug":"man-beaten-by-three-boys-and-purse-snatched-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेआम गुंडागर्दीः व्यक्ति को पीट-पीटकर 3 युवक छीन ले गए पर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेआम गुंडागर्दीः व्यक्ति को पीट-पीटकर 3 युवक छीन ले गए पर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 11 Nov 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
नए वित्तीय वर्ष का असर लोगों की जेब पर पड़ेगा
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सरेआम स्नैचिंग होने लगी है। चंडीगढ़ में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जब तीन युवक एक व्यक्ति को पीट-पीटकर पर्स छीन ले गए। कालोनी नंबर चार में पैदल जा रहे व्यक्ति पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक हमलावर कालोनी नंबर चार निवासी गुरुदत्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके अन्य दो साथियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस को दी शिकायत में कालोनी नंबर चार निवासी त्रिलोकी ने बताया की बुधवार रात को वह अपने घर से पैदल ही कालोनी की सब्जी मंडी में सब्जियां लेने जा रहा था। वह सड़क पर पहुंचा तो पीछे से मोटर साइकिल पर आ रहे तीन युवकों ने उसे घेर लिया। वह कुछ समझ पाता उससे पहले एक युवक ने उसके हाथ पकड़ लिए और दूसरे ने उसके मुंह पर पंच मार दिया। जिससे वह घायल होकर नीचे गिर पड़ा।
जैसे ही वह नीचे गिरा तीनों आरोपियों ने उसको लात घूसों से मारना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक आरोपी ने उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। उसमें 500 रुपये और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। पर्स लूटने के बाद एक आरोपी उसे धमकी देने लगा कि अगर उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया तो छोड़ेंगे नहीं। आरोपियों के मौके से जाने के बाद त्रिलोकी ने वारदात की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची औद्योगिक क्षेत्र फेज एक थाना पुलिस ने उसके बयानों के आधार पर गुरुदत्त व उसके 2 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वही पुलिस ने गुरुदत्त को काबू कर लिया है।