फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man attempted suicide by killing son in Ludhiana of Punjab

Punjab: बेटे की हत्या कर बाप ने की खुदकुशी की कोशिश, मर चुकी पत्नी से ऊपर मिलने का बनाया था प्लान

Tue, 16 Aug 2022 05:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Aug 2022 05:32 PM IST
सार

पूछताछ के दौरान आरोपी ने जो बातें बताईं, उससे पुलिस और परिवार वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। आरोपी बार-बार एक ही बात बोल रहा है कि पत्नी की मौत के बाद वह बेटे को मार कर आत्महत्या करने वाला था ताकि तीनों ऊपर जाकर इकट्ठे हो सकेंगे। एसीपी गुरदेव सिंह ने बताया कि जगदीश की पत्नी दमा रोग से पीड़ित थी।

विज्ञापन
Man attempted suicide by killing son in Ludhiana of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी की मौत के बाद से परेशान चल रहे एक व्यक्ति ने अपने आठ वर्षीय बेटे की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी और करंट लगाकर खुद जान देने की कोशिश की। मामला पंजाब के लुधियाना का है। हैरानी की बात यह है कि बेटे को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी बिजली का झटका सह नहीं सका और चिल्लाने लगा। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो दृश्य देखकर हैरान रह गए। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद एसीपी ईस्ट गुरदेव सिंह और थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद आठ साल के बच्चे गुरशरण सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के हवाले कर दिया। जबकि आरोपी जगदीश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी ने जो बातें बताईं, उससे पुलिस और परिवार वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। आरोपी बार-बार एक ही बात बोल रहा है कि पत्नी की मौत के बाद वह बेटे को मार कर आत्महत्या करने वाला था ताकि तीनों ऊपर जाकर इकट्ठे हो सकेंगे। एसीपी गुरदेव सिंह ने बताया कि जगदीश की पत्नी दमा रोग से पीड़ित थी। उसका इलाज चल रहा था लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिन पहले जगदीश की पत्नी की इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके बाद से वह काफी परेशान रहने लगा था। परिवार वालों से भी ज्यादा बात नहीं करता था। परिवार वाले उसका ध्यान बंटाने की खातिर कुछ बाते करते रहते थे। मगर आरोपी ज्यादा नहीं बोलता था। 14 अगस्त की देर रात खाना खाने के बाद परिवार सो गया और जगदीश और उसका बेटा गुरशरण कमरे में चले गए। 


वह दोनों आपस में बातें करते थे कि मरने के बाद वह दोनों मां से ऊपर मिलेंगे। करीब दो बजे आरोपी ने आठ वर्षीय बेटे गुरशरण की हत्या कर दी और करंट लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन आरोपी के चीखने की आवाज सुनकर परिवार वाले ऊपर पहुंचे। उन्होंने देखा कि आरोपी जगदीश नीचे पड़ा है और गुरशरण बेड पर था और उसके गले में रस्सी थी। यह सब देख सभी हैरान हो गए। उन्होंने देखा तो गुरशरण की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने जगदीश को किसी तरह से उठाया और जानकारी पुलिस को दी। एसीपी ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने मौके पर से ही गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed