फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man ask account detail by phone and did shopping of 16 thousand at pathankot of punjab

कोई फोन करके बैंक अकाउंट की जानकारी मांगे तो सावधान, कहीं नुकसान न हो जाए

Sun, 19 Feb 2017 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Sun, 19 Feb 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
man ask account detail by phone and did shopping of 16 thousand at pathankot of punjab
phone calls
अगर कोई फोन करके आपसे बैंक अकाउंट की डिटेल मांगें तो सावधान रहें। वरना आपके साथ भी वही होगा, जो इस शख्स के साथ हुआ। मामला पंजाब के पठानकोट का है। मोबाइल पर धोखे से बैंक अकाउंट और एटीएम संबंधी जानकारी लेकर ठगी करने का मामला सामने आया है। धारकलां के एक गांव के व्यक्ति से फोन पर बैंक और एटीएम की जानकारी लेकर अज्ञात आरोपी ने बैंक अकाउंट से करीब 16 हजार ऑनलाइन शॉपिंग के जरिये उड़ा दिए।
विज्ञापन


पीड़ित ने शिकायत साइबर क्राइम ब्रांच को दी है। गांव लंजेरा ब्लाक धारकलां (पठानकोट) निवासी  रफी मुहम्मद पुत्र तुफैल दीन के अनुसार 27 जनवरी को उसके मोबाइल पर काल आई। कार करने वाले ने कहा कि आपको मैसेज से कुछ जानकारी मुहैया करवानी होगी। इसके बाद रफी ने विभिन्न जरूरी जानकारियां मैसेज से उक्त व्यक्ति के नंबर पर भेज दीं।
विज्ञापन


इसके बाद 9 फरवरी को दोबारा उसी व्यक्ति का फोन आया। जिसमें उसने कहा कि आपके बैंक खाते में जमा पैसे कम हैं, तुरंत पैसे जमा कराओ वर्ना आपका एटीएम बंद हो जाएगा। इस पर पर उसने 16 फरवरी को भारतीय स्टेट बैंक की ब्रांच दुनेरा में अपनी पासबुक की एंट्री कराई तो पता चला कि 27 जनवरी को उसके खाते में से किसी ने 16 हजार रुपये की आनलाइन शापिंग नोएडा में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ठगी के शिकार हुए रफी मुहम्मद ने साइबर क्राइम ब्रांच के एसएसपी को शिकायत दी और गुहार लगाई कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया जाए और उसे उसके पैसे वापस दिलाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed