फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   making MMS of teenage girl and molestation

चलते ऑटो में बनाया युवती का MMS

Sat, 06 Sep 2014 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 06 Sep 2014 05:34 PM IST
विज्ञापन
making MMS of teenage girl and molestation

पंजाब के लुधियाना में एक युवक ऑटो में बैठी युवती की अपने मोबाइल से चोरी चोरी वीडियो बनानी शुरू कर दी। जब युवती को इस बारे में पता चला तो उसने युवक को वीडियो डिलीट करने के लिए कहा।

विज्ञापन


इस पर युवक ने युवती के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। युवती के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने युवक को काबू कर लिया। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने कबीर नगर निवासी विनोद कुमार के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पुलिस के पास दर्ज शिकायत के मुताबिक पीड़ित बुधवार दोपहर को लोकल अड्डा के पास जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील हरकत करने लगा आरोपी

making MMS of teenage girl and molestation

आरोपी विनोद कुमार पहले से ही ऑटो में बैठा था। ऑटो में सवार होने के कुछ समय बाद आरोपी ने उसकी वीडियो क्लिप बनानी शुरू कर दी।

पीड़ित को इस बारे में पता चला तो उसने युवक को तुरंत वीडियो क्लिप डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने उलटा उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। पीड़ित युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान ऑटो चालक ने साइड पर रोक लिया। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना सलेम टाबरी के एसएचओ इंस्पेक्टर मनिंदर बेदी ने कहा कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed