फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   main accused suurender in panama boat drowning incident

20 भारतीयों के डूबने का मामला, मुख्य आरोपी का सरेंडर

Thu, 21 Jan 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला Updated Thu, 21 Jan 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
main accused suurender in panama boat drowning incident

कोलंबिया से अमेरिका जा रही नाव के पलटने से 20 भारतीयों के पनामा में डूबने के केस में मुख्यारोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। उसने ही सभी 20 युवकों को गैरकानूनी तरीके से अमेरिका भेजा था।

विज्ञापन


न्यू ज्युडीशियल कांप्लेक्स नूरपुर दोनां में सीजेएम इंदू बाला के समक्ष करतारपुर के गांव दयालपुर निवासी सैमुअल उर्फ बंटी ने आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने आरोपी को भुलत्थ पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बंटी को 24 जनवरी तक रिमांड पर ले लिया है। डीएसपी भुलत्थ लखबीर सिंह ने बताया कि सैमुअल उर्फ बंटी ने सीजेएम इंदु बाला की अदालत में पेश होकर सरेंडर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत से भुलत्थ पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया है उसे ले जाएं। इस पर भुलत्थ पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर न्यायाधीश के समक्ष दोबारा पेश कर रिमांड पर ले लिया।

जालंधर में आरोपी पर कबूतरबाजी के दो केस दर्ज

main accused suurender in panama boat drowning incident

डीएसपी ने बताया कि आरोपी पर जालंधर में भी कबूतरबाजी के दो केस दर्ज हैं। मुख्य आरोपी के पकड़े जाने के बाद अब तक पहेली बने हुए 18 युवकों के सुराग लगने की संभावना को बल मिला है।

वहीं बंटी, कुलविंदर सिंह मुल्तानी और हरभजन सिंह का पुराना रिकार्ड खंगालने के लिए भी एसएचओ भुलत्थ जोगिंदर सिंह को निर्देश दिए गए हैं। डीएसपी ने संभावना जताई है कि इस नेटवर्क में कई और बड़े मगरमच्छों के फंसने की उम्मीद है। केवल तीन लोग इतना बड़ा रैकेट नहीं चला सकते हैं।

पुराने मामले में भी की जाएगी जांच
कुलविंदर सिंह मुल्तानी आठ साल पहले एक सांसद की फर्जी बहन व पत्नी बनाकर विदेश भेजने के मामले में फंस चुका है। दिल्ली एयरपोर्ट पर सांसद के फंसने के बाद मामले की परतें खुली तो यह भुलत्थ से जुड़ा निकला।

इसकी पुष्टि खुद डीएसपी लखबीर सिंह ने की है। बाद में आरोप सिद्ध न होने पर कुलविंदर को क्लीन चिट दे दी गई थी। डीएसपी लखबीर सिंह ने कहा कि सांसद से जुड़े मामले को लेकर एक बार फिर कुलविंदर सिंह मुल्तानी से गहन पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed