{"_id":"631e25fc50b20802316c582a","slug":"maid-stole-rs-15-lakh-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News:10 दिन की नौकरानी ने 15 लाख की नकदी की साफ, गहने भी नहीं छोड़े, चंडीगढ़ के पॉश सेक्टर का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh News:10 दिन की नौकरानी ने 15 लाख की नकदी की साफ, गहने भी नहीं छोड़े, चंडीगढ़ के पॉश सेक्टर का मामला
Sun, 11 Sep 2022 11:55 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:55 PM IST
सार
चंडीगढ़ में अब तक कई ऐसी वारदातें हो चुकी हैं, जिसमें लोगों ने बिना पुलिस सत्यापन के नौकर रखे और कुछ ही दिन बाद वह चोरी की वारदात कर फरार हो गए। पुलिस भी लगातार लोगों से अपील करती है कि बिना सत्यापन नौकर न रखें।
विज्ञापन
इसी घर में हुई चोरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में रविवार शाम करीब पांच बजे मकान मालकिन को बेहोश कर नौकरानी 15 लाख की नकदी और सोने के गहने ले उड़ी। नौकरानी को 10 दिन पहले ही दिल्ली से बुलाकर रखा गया था। उसका पुलिस सत्यापन भी नहीं कराया गया था। वीआईपी सेक्टर में हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्जकर नौकरानी की तलाश शुरू कर दी है। रविवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-10 के एक घर में चोरी हुई है। मकान मालिक अरुण कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं और पत्नी व बेटे के साथ रहते हैं। वारदात के समय वह बेटे के साथ कहीं बाहर गए थे। इसी दौरान नौकरानी ने मकान मालकिन को खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर दे दी, जिससे वह बेसुध हो गईं। इसके बाद नौकरानी घर में रखी करीब 15 लाख की नकदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन
अरुण जब घर पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंची। जांच में पता चला कि नौकरानी करीब 10 दिन पहले ही काम पर रखा था। उसे दिल्ली में किसी जानकार के माध्यम से चंडीगढ़ बुलाया गया था। अभी उसका पुलिस सत्यापन भी नहीं कराया गया था। अरुण की शिकायत पर पुलिस नौकरानी को पकड़ने के लिए चंडीगढ़ समेत अन्य जगहों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
बता दें कि चंडीगढ़ में अब तक कई ऐसी वारदातें हो चुकी हैं, जिसमें लोगों ने बिना पुलिस सत्यापन के नौकर रखे और कुछ ही दिन बाद वह चोरी की वारदात कर फरार हो गए। पुलिस भी लगातार लोगों से अपील करती है कि बिना सत्यापन नौकर न रखें।
रखें इन बातों का ख्याल
- नौकर-नौकरानी रखने से पहले उनसे पूरी जानकारी लें। उनके परिवार वालों के बारे में भी जानकारी जुटा लें। नौकर के गांव, पड़ोसी का नाम व दोस्तों की भी जानकारी रखें
- संबंधित थाने में नौकर-नौकरानी की पूरी जानकारी दें, सत्यापन कराएं
- नौकर के दोस्तों को घर में प्रवेश करने की इजाजत न दें। घर में भी नौकर की गतिविधि पर नजर रखें
- कीमती सामानों की जानकारी उन्हें कभी न दें