फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana Police arrested fake policeman from mumbai

लुधियानाः मुंबई का गैंग नकली पुलिस वाले बनकर अंजाम देता था वारदात, पुलिस ने धर दबोचा

Wed, 24 Oct 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Wed, 24 Oct 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
Ludhiana Police arrested fake policeman from mumbai
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते पुलिस अधिकारी

लुधियाना में खुद को पंजाब पुलिस का मुलाजिम बता बाहर से आने वाले व्यापारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना को थाना कोतवाली की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के तीन सदस्य अभी फरार बताए जा रहे है। गिरोह मुंबई के पटेल नगर एवेबली का है। आरोपियों ने लूटपाट, चोरी और नौसरबाजी की वारदातें देश के कई राज्यों के शहरों में की है। 

विज्ञापन


लूटपाट करने के बाद आरोपी वापस चले जाते थे। पुलिस आरोपी को सोमवार को मुंबई से गिरफ्तार कर लौटी है। उसकी पहचान मुंबई के पटेल नगर एवेबली निवासी लालू खानी ईरानी उर्फ बुल्डोजर उर्फ सियाज के रुप में हुई है। गिरोह के तीन सदस्य अमजद समीर जाफरी, युसूफ अजीत अली, शकीर फरार हैं। पुलिस आरोपी लालू ईरानी से पूछताछ कर उसके फरार तीन साथियों का पता लगाने में जुटी हुई है। आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद ट्रंका वाले बाजार, सुभानी बिल्डिंग के पास और ब्रहमपुरी चौक में हुई वारदातें ट्रेस हो चुकी है।   
विज्ञापन


एडीसीपी वन गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि फेस्टीवल सीजन और होजरी के सीजन के चलते बाहरी राज्यों से शहर में व्यापारियों का आना जाना लगा है। आरोपी रेलवे स्टेशन से ही व्यापारियों के पीछे लग जाते थे। भीड़ भाड़ वाले इलाके में आरोपी व्यापारी को रोक लेते और खुद को पुलिस मुलाजिम बता कर उसके सामान की तलाशी लेनी शुरू कर देते थे। इसी दौरान आरोपी पैसे लेकर फरार हो जाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ludhiana Police arrested fake policeman from mumbai
सांकेतिक तस्वीर

पूछताछ में पता चला कि फेस्टीवल सीजन में आरोपी ने उत्तर भारत को टारगेट बना रखा है। उनके गिरोह के सौ से ज्यादा सदस्य उत्तर भारत के अलग अलग राज्यों में आए हुए है। आरोपी मुंबई से दिल्ली तक ट्रेन के जरिये आए थे। ईरानी के साथ उसके तीन सदस्यों ने दिल्ली से दो बाइक चोरी किए। वहां से बाइक के जरिये पानीपत में वारदातों को अंजाम देते हुए महानगर पहुंचे और लूट की वारदातों को अंजाम देकर लौट गए।   

सुंदर लड़की से शादी के लिए अधिक वारदातें
लालू ईरानी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मुंबई के पटेल नगर स्थित एमेबली इलाके की रेलवे लाइनों के पास ईरानी कबीले के लोग ही रहते है। उन्होंने अपनी एक अलग ही बस्ती बना रखी है। ज्यादातर लोग अपराधिक वारदातों में ही शामिल है। कबीले में जो व्यक्ति चोरी, लूटपाट और अपराधिक वारदातें अधिक करता है, उसकी शादी भी सबसे सुंदर लड़की से की जाती है। इस समय अपने कबीले का मुखिया लालू ईरानी खुद ही है।  

अपने घर के पीछे भागने का भी बना रखा है रास्ता 
आरोपियों ने झुग्गियों की तरह अपने मकान बना रखे है। हर मकान के पीछे छोटा सा रास्ता छोड़ा हुआ है ताकि वारदात के बाद वह घर पहुंच जाए तो अगर पुलिस को पता चल जाए तो वह फरार होने में कामयाब हो सके। पुलिस के मुताबिक आरोपी अगर अपने इलाके में घुस जाते थे तो उन्हें गिरफ्तार करना काफी मुश्किल हो जाता था।  पुलिस वहां जाती तो आरोपी पत्थरबाजी शुरू कर देते थे।

देश के कई राज्यों में कर चुके है वारदातें 
पुलिस पूछताछ में लालू ईरानी ने बताया कि उनके गिरोह के सौ से ज्यादा सदस्य शामिल है। आरोपियों ने महाराष्ट्र के अलावा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक, मद्रास मध्यप्रदेश और पंजाब के कई शहरों में चोरी, लूटपाट और नौसरबाजी की वारदातों को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed