{"_id":"590dce1d4f1c1b07308b4568","slug":"ludhiana-clash-in-two-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेआम दो गुटों में हुआ खूनी खेल, वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेआम दो गुटों में हुआ खूनी खेल, वीडियो वायरल
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sat, 06 May 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
दो गुटों में खूनी संग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेआम कुछ युवक कार पर लाठी डंडों और तलवार के साथ हमला करते हैं। दो गुटों में जमकर खूनी बवाल होता है। पंजाब के लुधियाना में बीच सड़क पर दो गुटों में खूनी संघर्ष शुरु हो गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमे दिखाई दे रहा है कि लाठी-डंडों और तलवार लेकर कुछ युवक एक कार पर हमला करते हैं। खूनी भिड़ंत की ये घटना लुधियाना के इस्लाम गंज इलाके की बताई जा रही है।
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। वीडियो में साफ तौर दिखाई दे रहा है कि किस तरह से युवकों के सिर पर खून सवार है। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि दो कार एक दूसरे के आमने-सामने आकर रुकती है। इसके बाद कार का दरवाजा खुलता है और उससे कुछ महिलाएं निकलकर भागती हुई दिखाई देती हैं।
दूसरी सफेद रंग की कार से कुछ युवक हथियार लेकर बाहर निकलते हैं और वो बगल में आकर रुकी कार पर हमला कर देते हैं। वो कार के भीतर बैठे शख्स को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं। माना जा रहा है इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश रही होगी। क्योंकि जिस जगह पर ये झड़प शुरु होती वहां ना तो दोनों कार की टक्कर हुई थी और ना ही उनके बीच पहले किसी तरह की कहासुनी हुई थी। बस दोनों कार उस जगह पर रुकती है और वो युवक हमलावर हो जाते हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश वजह रही होगी।