{"_id":"59525e5b4f1c1b1b458b460b","slug":"ludhaina-pregnant-wife-killed-for-baby-boy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्भ में बेटी, घर पर पति ने करना चाहा गर्भपात, पत्नी-बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भ में बेटी, घर पर पति ने करना चाहा गर्भपात, पत्नी-बच्ची की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना पंजाब के लुधियाना की है। घटना पंजाब के लुधियाना की है। जगरांव के गांव जंडी में ससुराल वालों की बेटी से नफरत विवाहिता की जिंदगी पर भारी पड़ गई। पत्नी गर्भ में लड़की होने की बात पर भड़के पति ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी का गर्भपात कर दिया। इससे महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। दोनों की मौत होने से घबराए भाइयों ने लाश फ्रिज में रख दी।
उधर, पत्नी का गर्भपात कराने वाले पति को पुलिस ने भाई समेत गिरफ्तार कर लिया है। घटना में गर्भस्थ शिशु और मां दोनों की मौत हो गई थी। आरोप है कि गर्भ में कन्या भ्रूण होने का पता चलने पर आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी को दवा खिलाकर गर्भपात कराने की कोशिश की थी। पुलिस का कहना है कि बुधवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर उन्हें रिमांड पर लेने की कोशिश की जाएगी, ताकि केस की सारी परतें खुल सकें।

दोनों भाइयों ने पेट पर दबाव डाला और...
new born baby dead
पुलिस के अनुसार गांव जंडी निवासी रविंदर सिंह ने अपने भाई मनविंदर सिंह के साथ मिलकर पत्नी मनजीत कौर का गर्भपात कराने की कोशिश की थी। इस कोशिश के तहत उसने पत्नी को कोई दवा दी।
इससे मनजीत कौर के गर्भ में पल रहे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। थाना सिंधवा बेट के प्रभारी परमजीत सिंह ने कहा कि मामले में काबू किए गए रविंदर सिंह और उसके बड़े भाई मनविंदर सिंह ने कबूल किया है कि मनजीत कौर के गर्भ में कन्याभ्रूण होने की पुष्टि होने पर उन्होंने गर्भपात कराना चाहा। इसके लिए दी गई दवा खाने के बाद मनजीत कौर की तबीयत बिगड़ गई।
तब दोनों भाइयों ने गर्भपात कराने के लिए मनजीत कौर के पेट पर दबाव डाला। इस दौरान रक्तस्राव ज्यादा होने के कारण मनजीत कौर और उसके गर्भस्थ शिशु दोनों की मौत हो गई।