फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lover's suicide in panipat

आना था पंचायत का फैसला, रात में प्रेमी-प्रेमिका ने किया कुछ ऐसा, उड़ गए मां-बाप के होश

Wed, 27 Jun 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 27 Jun 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
  Lover's suicide in panipat
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
समाज से हारकर एक प्रेमी जोड़े ने मौत को गले लगा लिया है। मौत की अगली सुबह ही दोनों के रिश्तों को लेकर पंचायत का फैसला आना था। मामला पनीपत का है। यहां के रिफाइनरी-सिठाना रोड पर काठ वाली पुलिया के पास मंगलवार की सुबह एक युवक और युवती के शव पेड़ से बंधे एक ही फंदे पर लटके मिले। दोनों के प्रेम प्रसंग के मामले में पहले विवाद हो चुका है। इस संबंध में गोपाल कॉलोनी में मंगलवार को ही पंचायत का फैसला आना था। 
विज्ञापन


मृतक युवती की शिनाख्त पिंकी पत्नी सोनू और युवक की पहचान विकास पुत्र जगदीश निवासी गोपाल कॉलोनी, पानीपत के रूप में हुई। पुलिस की जांच में पता चला कि पिंकी (24) और विकास (25) के बीच कथित रूप से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिंकी, सोनू के साथ विवाहित थी और उसके दो बच्चे थे। वहीं विकास अविवाहित था और वेल्डिंग का काम करता था।
विज्ञापन


 पिंकी व विकास, सोमवार की देर रात अपने घरों से लापता हो गए थे। सोमवार की देर रात जब पानीपत में बूंदाबांदी हुई तब परिजनों को पिंकी चारपाई पर नहीं मिली। विकास सोमवार की रात को अपने घर पर नहीं बल्कि पशुवाडे़ में सोने गया था और रात को लापता हो गया था। मंगलवार को ही इनके मामले में गांव में पंचायत होनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
थाना मतलौडा के एसएचओ धर्मवीर खर्ब ने बताया कि पानीपत रिफाइनरी से गांव सिठाना जा रही रोड पर काठ वाली पुलिया के पास पिंकी व विकास निवासी गोपाल कॉलोनी, पानीपत के शव पेड़ पर बंधे फंदे पर लटके मिले है। अभी तक की जांच में यह पता चला है कि पिंकी, सोनू के साथ विवाहिता थी और इनके दो बच्चे हैं। जबकि विकास अविवाहित था। पिंकी व विकास पड़ोसी थे। दोनों के बीच कथित रूप से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

 उन्होंने बताया कि पुलिस व एफएसएल की जांच में पता चला कि पिंकी व विकास के शव पेड़ पर एक ही फंदे पर लटके हुए मिले हैं। प्रथमदृष्टया यह सामूहिक आत्महत्या का मामला लग रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक विकास के परिजनों ने पिंकी के परिजनों पर विकास की हत्या करने का आरोप लगाया है। दोनों मृतकों के परिजनों के बीच काफी समय से विवाद भी चल रहा है और विवाद की मुख्य वजह पिंकी व विकास के बीच प्रेम प्रसंग भी हो सकता है। 

पुलिस दोनों की मोबाइल फोन कॉल डिटेल भी निकलवाएगी, ताकि दोनों की मौत के सही कारण पता चल सकें। डीएसपी मतलौडा क्षेत्र बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पिंकी व विकास की मौत के मामले की पुलिस गहन जांच कर रही है। जरूरत पड़ने पर पुलिस विकास व पिंकी की मौत के मामले में उनके परिजनों को भी जांच में शामिल कर उनसे पूछताछ करेगी। 

अस्पताल में विकास के परिजन और पुलिस टीम से बहस
थाना मतलौडा पुलिस ने पिंकी व विकास के शवों की जांच पूरी होने के बाद दोनों शवों को पेड़ से बंधे फंदे से नीचे उतरवाया और दोनों शवों की शिनाख्त उनके परिजनों पर करवाने के बाद शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल भिजवा दिया। सिविल अस्पताल में मृतक विकास के परिजनों और पुलिस की जांच टीम के बीच कई बार तेज आवाज में बहस हुई। विकास के परिजनों का आरोप था कि पिंकी के सुसराल वाले, विकास व उनके साथ रंजिश रखते थे।

पिंकी के सुसराल वालों ने ही विकास की हत्या की है। विकास के परिजनों ने बताया कि कई दिन पहले पिंकी के परिजनों ने उनके साथ मारपीट की थी और इस संबंध में उन्होंने थाना मॉडल टाउन पुलिस में शिकायत दी थी। विकास के परिजनों ने पिंकी के सुसराल वालों से जान का खतरा भी बताया था। पुलिस से इनके  खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 


कई बार हो चुकी थी पंचायत
पुलिस की जांच में पता चला कि पिंकी व विकास के बीच पिछले छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायत हुई थी। पंचायत के निर्देश के बावजूद भी दोनों ने चोरी छिपे मिलना जुलना जारी रखा। वहीं पिंकी व विकास के बेमेल प्रेम प्रसंग का दोनों के ही परिजन विरोध कर रहे 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed