फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   love, live in relation, sex and cheating with widow policeman

विधवा पुलिसवाली से पहले लव, फिर लिव इन, सेक्स और धोखा

Mon, 15 Jun 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली,सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली,सिरसा(हरियाणा) Updated Mon, 15 Jun 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
love, live in relation, sex and cheating with widow policeman

पुलिसवाले पति की मौत हुई तो पति की नौकरी मिल गई। प्यार हुआ तो लिव इन में रहने लगी। सेक्स के बाद प्रेमी ने धोखा दे दिया। सबकुछ खत्म होता देख युवती ने जान देने का प्रयास किया।

विज्ञापन


एक निजी एंबुलेंस ने उसे उपचार के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। युवती खुद को पंजाब पुलिस की हवलदार बता रही है। युवती का कहना है कि उसके साथ रहने वाले युवक ने उसकी आबरू से खेलने के बाद उससे अलग-थलग कर दिया है।
विज्ञापन


उपचाराधीन युवती ने बताया कि वह मूल रूप से पंजाब के कोटकपुरा की रहने वाली है। उसकी शादी मोगा में एक पुलिसकर्मी के साथ हुई थी। पति की मौत के बाद उसे नौकरी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पंजाब पुलिस में हवलदार के पद पर तैनात है। उसकी ड्यूटी जिला मोगा के एक फोकल प्वाइंट पर है। करीब एक साल पूर्व उसकी मुलाकात उपमंडल डबवाली के एक गांव में रहने वाले युवक के साथ हुई थी।

प्रेम होने के बाद वे एक-दूसरे के साथ रहने के लिए तैयार हो गए। अपनी मां और भाई को छोड़कर वह उपरोक्त युवक के साथ डबवाली में रहने लगी। उसने अपने पैसों से युवक को एक गाड़ी और 55 हजार रुपये भी दिए।

प्रेमी के साथ अन्य लड़की को देखकर भड़की

love, live in relation, sex and cheating with widow policeman

खुद को पंजाब पुलिस की हवलदार बताने वाली युवती ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को उसका साथी एक युवती को घर ले आया। उसने युवती से पूछताछ शुरू की तो वह भड़क गया। अपने एक साथी के साथ मिलकर उससे मारपीट करने लगा।

प्रताड़ना से तंग आकर उसने चौटाला रोड पर ट्रक के नीचे आकर अपनी जान देने की कोशिश की। कुछ लोगों ने उसे बचाकर उसके सास-ससुर के पास पहुंचाया। शुक्रवार सुबह उसका प्रेमी उसे वापस ले आया।

अपने प्रेमी की हरकत से परेशान होकर युवती ने नशा करने के बाद गांव अबूबशहर के निकट स्कूटी सहित नहर में कूदने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक नशे से वह नहर किनारे गिर गई। उपचाराधीन युवती ने बताया कि मेरे साथ धोखा हुआ है, मैं मरने चली थी।

स्कूटी के साथ नहर के किनारे मिली
भाई घनईया जी सेवा सोसायटी के अध्यक्ष धन्ना सिंह ने बताया कि नहर किनारे युवती के पड़े होने की सूचना पाकर एंबुलेंस मौके पर पहुंची थी। उस समय युवती ने नशा कर रखा था। वे उसे उपचार के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल में ले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed