फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Love Failure Young Boy Suicide Case

प्यार में उठाया ऐसा घातक कदम, रूह कांप जाएगी

Thu, 17 Apr 2014 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर) Updated Thu, 17 Apr 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
Love Failure Young Boy Suicide Case
जिस प्यार को पाने के लिए रोज सुबह मंदिर जाता था, उसके न मिलने पर वह ऐसा घातक कदम उठा लेगा, किसी ने सोचा न था। भगवान पर से उसका विश्वास उठ गया था, शायद इसलिए उसने न सिर्फ अपनी मां और बहन को जहर दे दिया, ब्लकि सुसाइड नोट लिखकर खुद को भी मौत के गले लगा लिया।
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग की वजह से एक ही परिवार के तीन लोगों द्वारा आत्महत्या करने की घटना शहर में जंगल में आग की तरह फैल गई। हर कोई इस बात को लेकर असमंजस में था कि आखिर विशाल माहेश्वरी ने यह घातक कदम क्यों उठाया। विशाल द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में उसने हर बात का जिक्र किया है।
विज्ञापन

ये लिखा सुसाइड नोट में

Love Failure Young Boy Suicide Case
मृतक विशाल ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह भगवान में अटूट श्रद्धा रखता था। वह अपने प्यार को पाने के लिए कई महीनों से लगातार रोज सुबह श्री बाला जी के मंदिर जाता था। जहां वह सिर्फ अपने प्यार की भीख मांगता था, लेकिन शायद ईश्वर को भी उसकी यह मुराद मंजूर नहीं थी।

विशाल ने सुसाइड नोट में लिखा है कि प्यार को न मिलता देख उसका ईश्वर से विश्वास उठ गया। इसके बाद उसकी जिंदगी का कोई मकसद नहीं रहा। वह कई बार अपने प्यार को भुलाना चाहता था लेकिन भूल ही नहीं पाया।

दोस्त और उसके परिजनों को तंग न किया जाए

Love Failure Young Boy Suicide Case
सुसाइड नोट में लिखा है कि उसके मरने के बाद मां और बहन किसके सहारे रहेंगी इसलिए वह उनको भी अपने साथ ही ले जा रहा है।

उसने अपने मोबाइल से सबसे अधिक कॉल अपनी एक दोस्त के नंबर पर की हैं इसलिए उसे व उसके परिवार वालों को परेशान न किया जाए।

विज्ञापन

प्रॉपर्टी अपनी बड़ी बहन के नाम की

Love Failure Young Boy Suicide Case
मृतक विशाल जाते जाते लेन-देन की एक डायरी भी अपने जीजा के नाम पर छोड़ गया है ताकि उसकी मृत्यु के बाद वह किसी का कर्जदार न रहे।

मृतक ने लिखा है कि उसकी प्रॉपर्टी व पैसा उसकी बड़ी बहन अनु पत्नी रमेश राठी के नाम पर कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed