फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   love couple attempt to suicide, police save them

प्रेमी जोड़ा करने चला था सुसाइड, 'रब' ने बचा लिया

Mon, 02 Mar 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Mon, 02 Mar 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
love couple attempt to suicide, police save them

सुसाइड करने जा रहे एक प्रेमी जोडे़ को रविवार सुबह रोडवेज कर्मचारियों ने बस स्टैंड परिसर से पकड़ा। घटना हरियाणा के भिवानी की है। प्रेमी जोड़े नशे की गोलियां लिए हुए थे। जब उन्हें पकड़ा गया तो युवक ने भागने की कोशिश की। जिस पर हंगामा भी हुआ।

विज्ञापन


दोनों ने कहा कि वे वापस नहीं जाना चाहते। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने करीब तीन घंटे दोनों को समझाया और फिर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


मामला रविवार सुबह करीब साढे़ 10 बजे का है। एक युवक व एक लड़की बस स्टैंड परिसर में घूम रहे थे। तभी उन्होंने वहां एक कर्मचारी से रुपयों की मदद मांगी। दोनों ने बताया कि उन्हें अपने घर जाना है और उनके पास रुपये नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी ने जब कहा कि दोनों को बस में बैठा देंगे। कहां जाना है। जिस पर लड़की ने फतेहाबाद व लड़के ने कैथल जाने की बात कही। दोनों के अलग-अलग जवाब से कर्मचारियों को शक हुआ और दोनों को पकड़कर रोडवेज जीएम के पास ले जाया गया।

दोनों ने अपने आपको पति-पत्नी बताया

love couple attempt to suicide, police save them

रोडवेज जीएम के पास दोनों ने अपने आपको पति-पत्नी बताया। जब उनके घर बात की गई तो सारा मामला खुला। इसके बाद युवक ने भागने की कोशिश की और कहा कि वे जीना नहीं चाहते।

दोनों को कमरे में बैठाकर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को सब्जी मंडी चौकी लेकर आई। पूछताछ में पता लगा कि दोनों फतेहाबाद के रहने वाले हैं और घर से भागकर यहां आए हैं। युवक बालिग है और लड़की नाबालिग। दोनों के परिजनों को बुलाया गया।

पहले किशोरी परिजनों के साथ जाने से इंकार करती रही। करीब दो घंटे पुलिस ने लड़की व उसके परिजनों को समझाया। दोपहर बाद करीब तीन बजे किशोरी व युवक को उनके परिजनों के साथ भेज दिया गया। मामले में एसएचओ कुलदीप सिंह व सब्जीमंडी चौकी इंचार्ज एसआई रतन सिंह ने बताया कि दोनों के परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। दोनों को उनके परिजनों के साथ भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed