फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Looted Millions After Elderly Woman Hostage In Mohali

सफाई कर्मचारी के वेष में इन लुटेरों से सावधान! साइंटिस्ट की मां को बंधक बना की लाखों की लूट

Thu, 11 Jul 2019 12:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Jul 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Looted Millions After Elderly Woman Hostage In Mohali
मोहाली में लूट - फोटो : अमर उजाला

मोहाली के फेज-1 स्थित फ्रैंको लाइट प्वाइंट के पास स्थित घर में बुधवार सुबह दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट का मामला सामने आया है। वारदात को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया। आरोपी नगर निगम के मुलाजिम बनकर सीवरेज लाइन की सफाई करने के बहाने से घर में घुसे और लाखों रुपये के गहने, 300 यूरो व नकदी ले गए। 

विज्ञापन


आरोपी भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। सीआईए स्टाफ व थाना फेज-1 की पुलिस ने मुआयना कर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया है। वारदात बुधवार सुबह करीब पौने नौ बजे की है। मकान नंबर 623 में 68 वर्षीय महिला मधू परिवार के साथ रहती हैं। 

विज्ञापन

जैसे ही महिला का बेटा और बहू ड्यूटी पर गए तो आरोपियों ने घर की घंटी बजाई। उन्होंने हाथ में गैंती और कस्सी पकड़ी हुई थी। महिला ने दरवाजा खोला तो आरोपियों ने कहा कि वह नगर निगम से सीवरेज लाइन साफ करने आए हैं। इसके बाद उन्होंने सीवरेज लाइन को खोलने का ड्रामा किया और महिला को पानी पिलाने की बात कही। 

जैसे ही महिला पानी लेकर आई तो आरोपी महिला को धक्का देकर घर के अंदर ले गए और उस पर कुछ स्प्रे कर दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। आरोपियों ने महिला के हाथ रस्सी व दुपट्टे से बांधकर स्टोर में फेंक दिया और फिर घर का सारा कीमती सामान निकाल लिया। इसके बाद आरोपी महिला को कमरे में ले आए और कुर्सी पर बैठा दिया।

 एक आरोपी ने ऊपरी मंजिल पर भी तलाशी ली। महिला ने बताया कि इस दौरान आरोपी उससे पूछ रहे थे कि उसकी बहू के गहने कहां पर हैं। इस पर उसने कहा कि बहू जल्दी ही आने वाली है। इसके बाद आरोपी जल्द सारा सामान इकट्ठा करके फरार हो गए। महिला का कहना था कि आरोपी पुराने डीसी ऑफिस की तरफ भागे थे। कई सीसीटीवी कैमरों में आरोपी कैद भी हुए हैं, लेकिन अभी तक उनका सुराग नहीं लग पाया। आरोपी करीब एक घंटे तक घर में रहे।

आरोपी पंजाबी में कर रहे थे बात

महिला ने बताया कि आरोपी पंजाबी में ही बातचीत कर रहे थे। वह सांवले रंग के लग रहे थे। एक का शरीर भारी था। जिस तरह से वह गैंती व कस्सी लेकर आए थे, उससे लगता ही नहीं था कि वह चोर हैं। महिला के मुताबिक काफी देर तक वह उनके गेट के बाहर बैठे रहे। उनके बेटे व बहू ने भी उनको देखा है।

बाइक मार्केट के बैक साइड खड़ी करके आए थे
आरोपी इलाके से पूरी तरह से भेदी थे। वह अपनी बाइक महिला के घर से करीब 200 मीटर दूर सड़क पार मार्केट की बैक साइड में खड़ी करके आए थे, ताकि वारदात के बाद आसानी से रिहायशी इलाके से होते हुए भाग पाएं।

बेटा साइंटिस्ट व बहू है टीचर
महिला का बेटा साइंटिस्ट है, जबकि बहू टीचर है। महिला ने बताया कि उसके बेटे की राजभवन में किसी मामले को लेकर मीटिंग थी, जिसके लिए वह घर से गया था लेकिन वारदात के बाद सारे मेंबर तुरंत घर पहुंच गए थे।

बच गई महिला की सोने की चूड़ियां
आरोपी काफी शातिर थे, लेकिन जब महिला ने आरोपियों को बताया कि उनकी बहू जल्द ही आने वाली है। इसके बाद आरोपी काफी तेजी से वहां से निकले। ऐसे में महिला के हाथ में पहनी सोने की चूड़ियों की तरफ उनका ध्यान नहीं गया। हालांकि इस दौरान एक चूड़ी टूट गई थी।
विज्ञापन

पुलिस का दफ्तर भी कुछ कदमों की दूरी पर

जिस जगह पर वारदात हुई, उससे चंद कदमों की दूरी पर ही पुलिस दफ्तर है। इसके अलावा उसी इलाके में कई पुलिस अधिकारियों के आशियाने भी हैं। ऐसे में इस वारदात से पुलिस सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।

हमारे मुलाजिम ऐसा सामान प्रयोग नहीं करते
जब वारदात हुई, उसके बाद पुलिस ने शहर में सफाई का काम देखने वाली प्राइवेट कंपनी के अधिकारियों व नगर निगम के सफाई मुलाजिम यूनियन के प्रमुख को मौके पर बुलाया। साथ ही रिकॉर्डिंग में दिख रहे लोगों के बारे में पूछा लेकिन किसी ने उनको नहीं पहचाना। उन्होंने कहा कि कस्सी और गैंती तो हमारे मुलाजिम प्रयोग ही नहीं करते।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी वारदात
यह पहला मौका नहीं है जब शहर में बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया गया हो। 2014 में फेज-3बी1 में एक प्रॉपर्टी कारोबारी के घर में इसी तरीके से लूट हुई थी। बाद में आरोपी पकड़े गए थे, जबकि फेज-6 में एक परिवार को बंधक बनाकर लूटा गया था। सारी वारदात दिन के समय में हुईं थीं। उसके बाद आरोपी पकड़े गए थे, जिन्हें सजा भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed