{"_id":"638752ea1d3acb6bf50a66a1","slug":"loot-of-two-lakh-rupees-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loot in Ludhiana: तीन मिनट में दो लाख रुपये की लूट, वारदात CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Loot in Ludhiana: तीन मिनट में दो लाख रुपये की लूट, वारदात CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी
Wed, 30 Nov 2022 06:30 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 30 Nov 2022 06:30 PM IST
सार
लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस इसी आधार पर जांच में जुट गई है। वारदात को सुबह अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
स्कूटी व बाइक पर सवार लुटेरे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में सेखेवाल इलाके में बुधवार की सुबह दुकान खोल रहे मनी एक्सचेंजर से लुटेरों ने दो लाख रुपये की नकदी से भरा बैग लूट लिया। लुटेरों ने दो से तीन मिनट में वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों को जब तक कोई रोकता आरोपी तेजधार हथियार लहराने लगे। इसके बाद किसी ने भी आगे आने की हिम्मत नहीं जुटाई।
विज्ञापन
सूचना के बाद एडीसीपी वन व क्राइम रुपिंदर कौर सरां और थाना दरेसी की पुलिस के साथ साथ कई टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। थाना दरेसी की पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सेखेवाल स्थित बलराम टेलीकॉम के मालिक टिम्मी ने बताया कि उसका मनी एक्सचेंज का कारोबार है।
विज्ञापन
रोजाना की तरह सुबह वह दुकान खोल रहा था। इसी दौरान तीन वाहनों पर करीब पांच से सात लुटेरे आए और तेजधार हथियार दिखा बैग छीनकर फरार हो गए। टिम्मी के मुताबिक उसके बैग में दो लाख रुपये की नकदी के अलावा लगभग 10 मोबाइल फोन थे। वारदात के बाद आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने तेजधार हथियार से उस पर वार किया मगर मैं बाल-बाल बच गया। आसपास के दुकानदारों ने भी आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की।
विज्ञापन
रेकी करने के बाद दिया वारदात को अंजाम
लोगों का कहना है कि किसी को क्या पता कि किस व्यक्ति के पास क्या है। लुटेरे पिछले कई दिन से इलाके में घूम रहे थे और रेकी कर रहे थे। रेकी के बाद ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। जिन तीन वाहनों का इस्तेमाल लूट में किया गया है, इनमें शामिल एक्टिवा का तो नंबर ही नहीं है। वहीं बुलेट पर लगा नंबर पुलिस जांच रही है। इसके अलावा पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां ने बताया कि वारदात सुबह के वक्त की है। कैमरे में कैद हो चुकी है। सीसीटीवी कैमरे के जरिये आरोपियों का पता लगाने की पूरी कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।