फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loot of Rs 3.67 lakh in Ludhiana of Punjab

लुधियाना में चार बाइक सवारों ने शराब ठेकेदार के कारिंदे को पीटा फिर 3.67 लाख लूटे

Tue, 17 Mar 2020 06:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Mar 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
Loot of Rs 3.67 lakh in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

शराब ठेकेदार के कारिंदे को रविवार की देर रात रात जमालपुर इलाके में दो बाइक पर सवार चार युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया और 3.67 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। घायल युवक जस्सियां रोड की ग्रीन इंक्लेव निवासी संजय शर्मा ने इसकी जानकारी अपने साथियों को दी। उन्होंने उसे फोर्टिस अस्पताल में दाखिल कराया। थाना जमालपुर की पुलिस जांच के बाद संजय की शिकायत पर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 

विज्ञापन


संजय शर्मा की शिकायत के मुताबिक वह एबी वाइन कंपनी में बतौर कलेक्शन मैन काम करता है। वह जमालपुर इलाके में पड़ने वाले ठेकों से रोजाना रात को कैश इकट्ठा करता है और दफ्तर में जमा करवाता है। रविवार की रात को वह ठेकों से कैश लेकर जंडियाली गांव के पास जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार चार आरोपियों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। 

विज्ञापन

आरोपियों ने उसके सिर पर रॉड से हमला कर घायल कर दिया और उसके पास रखे बैग से नकदी लूट कर फरार हो गए। संजय ने किसी तरह से अपने दो साथियों को फोन किया। वह मौके पर पहुंचे और उसे निजी अस्पताल दाखिल कराया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। फुटेज में चार युवक हैं। चारों आरोपियों के बारे में अभी कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। उनका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

युवक से दस हजार और मोबाइल छीना
लुधियाना के गांव सीड़ा में बाइक सवार सीड़ा रोड की जैलदार कालोनी निवासी कमलेश चौपाल को दो युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया और सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दस हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। घायल कमलेश ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने जांच के बाद हरकिशन विहार निवासी दविंदर सिंह और सन्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी दविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी सन्नी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed