{"_id":"594c07364f1c1b69358b46d3","slug":"loot-in-sector-31-chandigarh-city-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले गाड़ी पंक्चर की, फिर चाकू की नोक पर ऑटो एजेंसी संचालक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले गाड़ी पंक्चर की, फिर चाकू की नोक पर ऑटो एजेंसी संचालक को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 23 Jun 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालीबाड़ी लाइट प्वाइंट के पास तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में ऑटो एजेंसी संचालक से 68 हजार कैश व आईफोन लूट लिया। बदमाशों ने पहले टायर को पंक्चर किया फिर जब एजेंसी संचालक गाड़ी के टायर को चेक करने बाहर निकला तो बदमाशों में से दो ने उसे घेरकर उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया, जबकि तीसरे बदमाश ने उसकी गाड़ी खंगाली। सेक्टर-48 में ऑटो एजेंसी के संचालक और सेक्टर-23 निवासी अमन (27) की शिकायत पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अमन ने बताया कि उसका रोजाना सेक्टर-48 से पंचकूला और मोहाली आना-जाना रहता है। वीरवार दोपहर को वह अपनी कार में सेक्टर-48 से पंचकूला की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कार से सेक्टर-46/47 कालीबाड़ी के पास पहुंचा, उसकी कार पंक्चर हो गई, उसमें कील लगी थी। थोड़ा सा आगे जाकर वह कार का टायर चेक करने बाहर आए। इसी दौरान तीन युवक वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम में वारदात की सूचना दी।
नशे के लिए लूटा
डीएसपी साउथ डिवीजन दीपक यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच जारी है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी नशेड़ी हैं और नशे की लत में उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया है।