{"_id":"649d78fbaaf51849e6010ac9","slug":"loot-at-gunpoint-at-verka-milk-booth-in-amritsar-of-punjab-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में लुटेरे बेखौफ: AAP विधायक के आवास के पास की लूट, गन प्वाइंट पर नकदी, बाली और कड़ा लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में लुटेरे बेखौफ: AAP विधायक के आवास के पास की लूट, गन प्वाइंट पर नकदी, बाली और कड़ा लूटा
Thu, 29 Jun 2023 06:23 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 29 Jun 2023 06:23 PM IST
सार
घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं ताकि लुटेरों की मूवमेंट और अधिक जानकारी हासिल की जा सके।
विज्ञापन
लूट की वारदात को अंजाम देते लुटेरे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में लुटेरे बेखौफ हैं। एक बार फिर नकाबपोश लुटेरों ने अमृतसर नार्थ के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह के घर से 500 मीटर की दूरी पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूट ग्रीन एवेन्यू के पार्क में स्थित वेरका बूथ पर की गई है। लूट की वारदात की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह तकरीबन पांच बजे की है। वेरका मिल्क प्लांट से गाड़ी दूध की सप्लाई लेकर ग्रीन एवेन्यू पार्क स्थित वेरका बूथ पर पहुंची। इसी दौरान तीन नकाबपोश एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे। एक लुटेरा मोटरसाइकिल पर ही बैठा रहा और दो ने दूध की उतार रहे व्यक्ति को घेर लिया। एक ने पिस्टल तो दूसरे ने दातर दिखा जेब से सब कुछ निकालने को कहा। बार-बार विक्रेता के पैर पर गोली मारने की धमकी भी दी। लुटेरों ने करीब 8 हजार रुपये की नकदी और कान से सोने की बाली व हाथ से चांदी का कड़ा भी उतार लिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं ताकि लुटेरों की मूवमेंट और अधिक जानकारी हासिल की जा सके।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से महानगर में लगतार लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। परंतु पुलिस लूट की अलग-अलग वारदातों को सुलझाने में असफल है। इन लूट की वारदातों से लोगों में दहशत है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने कहा कि जल्दी ही लुटेरों को पुलिस काबू कर लेगी। अलग-अलग जगह पर छापामारी की जा रही है।