{"_id":"6494984d2fc927bb2a072524","slug":"loot-at-gunpoint-at-flipkart-office-in-jalandhar-of-punjab-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: फ्लिपकार्ट के ऑफिस में गन प्वाइंट पर तीन लाख नकद व पांच मोबाइल लूटे, पांच लुटेरे ने की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar News: फ्लिपकार्ट के ऑफिस में गन प्वाइंट पर तीन लाख नकद व पांच मोबाइल लूटे, पांच लुटेरे ने की वारदात
Fri, 23 Jun 2023 12:22 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:22 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक चार लुटेरों ने अंदर घुसते ही रिवॉल्वर दिखाकर सबको एक तरफ खड़े कर दिया। एक लुटेरे ने अंदर के डीवीआर को उतार लिया। एक लुटेरा बाहर खड़ा रहा। एसीपी दमनप्रीत सिंह का कहना है कि लुटेरों को कार्यालय के भीतर की पूरी जानकारी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
जालंधर में गुरुवार रात को सोढल चौक के पास फ्लिपकार्ट के ऑफिस से हथियारबंद लुटेरों ने गन प्वाइंट पर करीब तीन लाख की नकदी व पांच मोबाइल लूट लिए। घटना उस समय हुई जब कार्यालय के सारे सामान का हिसाब-किताब लगाया जा रहा था। फ्लिपकार्ट के कर्मचारी साहिल ने बताया कि लुटेरों की संख्या पांच थी और उन्होंने चेहरे ढके रखे थे।
विज्ञापन
सूचना पाकर एसीपी दमनप्रीत सिंह और थाना आठ के एसएचओ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना से उद्यमियों में खासा रोष है, क्योंकि इसी इलाके में बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। देर रात तक कर्मचारियों के बयान कलमबद्ध किए गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक चार लुटेरों ने अंदर घुसते ही रिवॉल्वर दिखाकर सबको एक तरफ खड़े कर दिया। एक लुटेरे ने अंदर के डीवीआर को उतार लिया। एक लुटेरा बाहर खड़ा रहा। एसीपी दमनप्रीत सिंह का कहना है कि लुटेरों को कार्यालय के भीतर की पूरी जानकारी थी। आशंका है कि वारदात को अंजाम किसी भेदी ने दिया है।
विज्ञापन