{"_id":"6ac1751cfb1c7cc2620e8643","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1472733-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे इंजीनियर के खाते से 1.35 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे इंजीनियर के खाते से 1.35 लाख की ठगी
Sun, 04 Oct 2026 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 04 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
- तीन बार में यूपीआई से निकाली रकम, महाराष्ट्र निवासी आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के कृष्णानगर प्राइवेट कॉलोनी निवासी रेलवे इंजीनियर के दो बैंक खातों से साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिये 1.35 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने महाराष्ट्र के धुले जिले के शिरपुर निवासी आरोपी किशोर प्रकाश गुर्जर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य यांत्रिक इंजीनियर कार्यालय में तैनात रमेश कुमार पांडेय ने पुलिस को बताया कि 18 मई की शाम 6:50 से 6:58 बजे के बीच उनके दोनों खातों से तीन बार में 1,35,800 रुपये निकाले गए। पहली बार 35,800 और इसके बाद दो बार 50-50 हजार रुपये की निकासी हुई। मोबाइल पर रकम निकलने का संदेश आने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई।
उन्होंने तत्काल बैंक के टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर खातों से आगे की निकासी रुकवाई। साथ ही डेबिट-क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई सेवाएं ब्लॉक करा दीं। इसके बाद साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने महाराष्ट्र के धुले जिले के शिरपुर निवासी किशोर प्रकाश गुर्जर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अंजय कुमार सिंह ने बताया कि साइबर सेल की मदद से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।