फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Clash between a local resident and tourists in Dharamshala

Kangra News: धौलाधार होटल की पार्किंग में स्थानीय व्यक्ति और पर्यटकों में चले लात-घूंसे

Sun, 04 Oct 2026 07:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 04 Oct 2026 07:42 AM IST
विज्ञापन
Clash between a local resident and tourists in Dharamshala
धर्मशाला। कोतवाली बाजार स्थित धौलाधार होटल की पार्किंग में शनिवार को एक स्थानीय व्यक्ति और पर्यटकों के बीच झड़प हो गई। सड़क पर शुरू हुई कहासुनी के बाद पार्किंग में दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला और पुलिस को सूचित किया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में आपसी समझौता होने के चलते कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार स्थानीय निवासी और दिल्ली से आए पर्यटकों के बीच पहले सड़क पर किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद जब स्थानीय व्यक्ति धौलाधार होटल की पार्किंग में पहुंचा तो पर्यटक भी वहां पहुंच गए और दोबारा विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान एक पर्यटक द्वारा हाथ उठाने पर मामला मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से सुलह हो गई है, जिसके चलते पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed