{"_id":"5b0fdbe5b217549a8cd8a632530741ed","slug":"looking-opium-smuggler-raids-in-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफीम तस्कर की तलाश में अंबाला में छापे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफीम तस्कर की तलाश में अंबाला में छापे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 19 Apr 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफीम तस्करी मामले में फरार चल रहे अंबाला के तस्कर को पकड़ने के लिए एनसीबी टीम छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
एनसीबी आरोपी को दो बार नोटिस भेज चुकी है, लेकिन तस्कर पेश नहीं हुआ। एनसीबी फरार तस्कर के बेटे गुरदर्शन सिंह को नौ किलो अफीम के साथ दबोच चुकी है और अभी वह बुडै़ल जेल में न्यायिक हिरासत में है।
एनसीबी को 15 मार्च को सूचना मिली थी कि एक तस्कर अफीम लेकर चंडीगढ़ आ रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने सेक्टर 40/41 से आरोपी को पकड़ा था। गाड़ी से नौ किलो 600 ग्राम अफीम बरामद हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने गुरदर्शन को पकड़ लिया था। पूछताछ में गुरदर्शन ने बताया कि उसे अफीम मध्य प्रदेश का बहादुर सिंह देकर गया था। उसने और पिता ने अफीम की डिलवरी जीरकपुर में ली थी। गुरदर्शन ने पिता को रास्ते में उतार दिया था।
विज्ञापन