फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loans to employees on fake signature of sp

हवलदार की शातिर करतूत जान चौंक गई पुलिस

Thu, 19 Mar 2015 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Mar 2015 10:21 AM IST
विज्ञापन
loans to employees on fake signature of sp

पंजाब पुलिस का एक हवलदार ही एसपी हेडक्वार्टर के फर्जी साइन कर कर्मचारियों को बैंक से कर्ज दिलाने का गोरखधंधा कर रहा था। वह नए भर्ती कर्मचारियों को अपने जाल में फंसाता था।

विज्ञापन


कर्ज दिलाने के लिए उनसे पैसे लेकर खुद ही कागजात तैयार करता था। को-ऑपरेटिव बैंक के मैनेजर की शिकायत पर यह मामला उजागर हुआ है।

थाना फेज-1 पुलिस ने एसएसपी आफिस में तैनात हवलदार बलविंदर सिंह के खिलाफ ही आईपीसी की धारा-420, 465, 467 व  468 के तहत पर्चा दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार है और पुलिस अब अपने ही हवलदार की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार हवलदार बलविंदर सिंह नई भर्ती हुए जवानों को अपने जाल में फंसाता था। वह को-ऑपरेटिव बैंक से उन्हें आसानी से एक लाख रुपये का लोन दिलाने का वादा करता था। इसके लिए वह उनसे वसूली भी करता था। ताजा मामले में उसने कांस्टेबल रविंदर सिंह को एक लाख रुपये का लोन दिलाने का वादा किया था। इसके लिए उसने दस्तावेज पर एसपी हेडक्वाटर के नाम से खुद हस्ताक्षर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फर्जी दस्तावेज उसने को-ऑपरेटिव बैंक में लोन के लिए जमा भी करवा दिए। इसी बीच जब बैंक के ब्रांच मैनेजर तिरलोचन सिंह ने दस्तावेज देखे तो उन्हें इस पर संदेह हो गया। उन्होंने लोन वाले केस को जांच के लिए डीएसपी हेडक्वार्टर भेजा। जब पुलिस ने जांच की तो साइन जाली पाए गए।

इसके बाद पुलिस ने तिरलोचन सिंह की शिकायत पर हवलदार बलविंदर सिंह के खिलाफ पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed