फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   life time prisonment to lady and two other people in husband murder case of yamunanagar

प्रेमी के साथ संबंधों में रोड़ा बने पति का कत्ल किया था, अब जेल में कटेगी जिंदगी

Tue, 07 Mar 2017 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Tue, 07 Mar 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
life time prisonment to lady and two other people in husband murder case of yamunanagar
पति की हत्या के मामले में महिला को उम्रकैद की सजा
प्रेमी के साथ प्रेम संबंधों में रोड़ा बने पति का कत्ल किया था, अब उसकी सारी जिंदगी जेल में कटेगी। उसके साथ दो और लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। पति की हत्या करने की दोषी पत्नी, उसके प्रेमी व चचेरे भाई को जिला कोर्ट ने सोमवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


पत्नी ने करीब डेढ़ साल पहले अपने प्रेमी और उसके भाई संग मिलकर अपने पति की गला रेत कर हत्या की थी। बाद में उसका शव नहर में फेंक दिया था। तीनों दोषी अंतिम सांस तक जेल में सजा काटेंगे। करीब डेढ़ साल चली सुनवाई के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग ने फैसला सुनाया। तीनों दोषियों को 35-35 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन


सजा सुनकर मिला सुकून
मृतक कमल सैनी के भाई लख्मीचंद ने कोर्ट के इस फैसले को सही माना है। उन्होंने कहा कि अपने भाई के हत्यारों को उम्र सजा सुनने के बाद ही उन्हें सुकून मिला है। जो महिला अपनी पति को मौत के घाट उतार सकती है, वह किसी दूसरी वारदात को भी अंजाम दे सकती थी। उन्हें कोर्ट से न्याय की पूरी उम्मीद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति की हत्या किए जाने का नहीं था नीलम को गम
नीलम को पति की हत्या किए जाने का कोई गम नहीं था। नहर से कमल का शव मिलने के बाद से उसके अंतिम संस्कार तक नीलम के चेहरे पर पति के मरने का कोई गम तक नहीं था। पुलिस हिरासत में नीलम ने जब अपने पति की हत्या किए जाने का खुलासा किया तो लोग हक्के-बक्के रह गए थे।

यह था मामला

life time prisonment to lady and two other people in husband murder case of yamunanagar
हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा
रपड़ी निवासी कमल सिंह की शादी कुछ साल पहले करनाल निवासी नीलम के साथ हुई थी। शादी के बाद नीलम का करनाल के मखुमाजरा निवासी अनुज के साथ प्रेम प्रसंग था। वह हर रोज वह अपने पति को दूध में मिलाकर नींद की गोलियां देती थी। पति कमल के सोने के बाद रात को अपने प्रेमी अनुज के साथ रहती थी। 13 अगस्त 2015 को नीलम ने अपने पति कमल सिंह को दूध में नींद की दवाई दे दी।

उसके बाद उसका प्रेमी अनुज व उसका चेचरा भाई करनाल के बलडी निवासी सोमपाल रात को रोजमर्रा की तरह उसके पास आ गए, लेकिन रात को उसके पति कमल के नींद खुल गई। इसके बाद तीनों ने मिलकर कमल की हत्या कर दी। एक दोषी ने उसके सिर में रॉड मारी और दूसरे ने चाकू से उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद नीलम के प्रेमी अनुज व अनुज के चचेरे भाई सोमपाल ने कमल के शव को कमल की बाइक पर रखकर राझेड़ी के पास नहर में बाइक सहित फेंक दिया।

14 अगस्त 2015 को परिजनों ने कमल की गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया  था। चार दिन बाद 18 अगस्त को आवर्धन नहर में ठसका के पास कमल का शव मिला था। मृतक के भाई लख्मीचंद की शिकायत पर शक के आधार पर उसकी पत्नी नीलम को हिरासत में लिया गया। 19 अगस्त को पूछताछ में नीलम ने वारदात का खुलासा किया था। इसके बाद पुलिस ने दोषी पत्नी नीलम, उसके प्रेमी अनुज व अनुज के चचेरे भाई सोमपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। तब से यह मामला कोर्ट में चल रहा था।

आत्महत्या का रूप देने के लिए फेंका था नहर में शव

life time prisonment to lady and two other people in husband murder case of yamunanagar
हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा
लख्मीचंद ने बताया कि नीलम ने अपने पति कमल सैनी की हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को आवर्धन नहर में फेंका था। साथ ही राझेड़ी पुल के पास कमल की बाइक को खड़ा किया था। नहर से कमल सैनी का शव मिलने के बाद उसके शरीर पर मिले चोटों के निशानों से मामला संदिग्ध हुआ। इस पर पुलिस ने गहन जांच के बाद गुत्थी को सुलझाया।

प्रेमी को पाने के लिए किया था पति का कत्ल
लख्मीचंद ने बताया कि नीलम को नाचने-गाने का बहुत शौक था। नीलम अपने प्रेमी अनुज कश्यप के साथ माता के जागरण में कार्यक्रम पेश किया करती थी। इसका नीलम के ससुराल के लोग विरोध करते थे। इसके बावजूद नीलम ने जागरण में गाना-बजाना बंद नहीं किया। पिछले ढाई वर्षों से उसका अनुज कश्यप के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर अक्सर कमल व नीलम के बीच झगड़ा रहता था। दोनों का झगड़ा कई बार जठलाना थाने में भी आया।

नीलम के पति कमल को अनुज का उसके घर आना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। नीलम अक्सर फोन पर अपने प्रेमी अनुज से बात किया करती थी, जिसके बाद उसके पति कमल ने अपनी पत्नी नीलम का मोबाइल उससे छीन लिया था। इसके बाद नीलम व उसके प्रेमी ने कमल को अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। प्रेमी को पाने के लिए उसने अपने प्रेमी संग मिलकर ही अपने पति की हत्या की। अब उम्रकैद होने के बाद वह ना पति की हुई ना ही प्रेमी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed