{"_id":"85faf94a6b44a4bbdefc39fb5b20c414","slug":"life-insurance-agent-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूट का दावा कर बीमा करने वाले एजेंट से बचें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छूट का दावा कर बीमा करने वाले एजेंट से बचें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 03 May 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी बीमा एजेंट से सावधान रहें। कुछ फर्जी एजेंट भारी छूट का दावा करते हुए इन दिनों घर-घर बीमा करने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे ही एक फर्जी एजेंट को सेक्टर-10 निवासी जसपाल सिंह ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने लुधियाना निवासी आरोपी हरुण कुमार को शनिवार जिला अदालत में पेश किया।
अदालत ने आरोपी को रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह किसी और के लिए काम करता है। ऐसे में अब पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में है। पुलिस उससे यह पता कर रही है कि आरोपी इससे पहले किस किस को चूना लगा चुका है।
विज्ञापन
किस तरह से लोगों का डाटा इकट्ठा करते थे
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अरुण कुमार ने बताया कि कंपनी का कार्यालय मनीमाजरा में है जिसके तीन पाटर्नर है जिसका टीम लीडर आरोपी ललित घई है और अन्य पाटर्नर अमित सिंह है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार तीन पाटर्नर में एक महिला सदस्य भी शामिल है। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों का डाटा इकट्ठा करने के लिए आरोपी पार्क में कैंप का भी आयोजन करते थे। जिसमे सुबह और शाम सैर करने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाता है।
यहां पर आए लोगों के नाम ओर मोबाइल नंबर पूछते थे फिर बाद में उन्हें बीमे के लिए फोन करते थे। जब ग्राहक कहता था कि उसने पहले ही बीमा करवाया हुआ है तो आरोपी उसे कहता था कि वह बीमा करवाने पर 10 प्रतिशत की छूट देंगे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी हरुण दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर है।
पुलिस के अनुसार अन्य आरोपी ललित घई और अमित सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है जिनसे 23 मोबाइल बरामद किए गए है। 13 मोबाइल सिम सहित और 10 बिना सिम के मोबाइल फोन है।
पुलिस के अनुसार आरोपी करीब 50 शहरवासियों से करीब 8 लाख रुपये ठग चुके हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला को अभी गिरफ्तार करना बाकी है।
डीएसपी आशीष कपूर का कहना है कि लोगों को चाहिए वह अपने पसर्नल डाटा और फोन नंबर किसी भी शिविर में श्ेायर न करे और डिस्काउंट वाले झांसों में न फंसे।