{"_id":"5795f6944f1c1b8b0221e0b1","slug":"latest-updates-of-rohatk-gangrape-case-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप पीड़िता से गैंगरेप: 12 दिन में बदला मामला, देखिए कब-क्या हुआ?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप पीड़िता से गैंगरेप: 12 दिन में बदला मामला, देखिए कब-क्या हुआ?
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
Updated Tue, 26 Jul 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल पहले गैंगरेप की शिकार पीड़िता से 12 दिन पहले रोहतक में दोबारा गैंगरेप की वारदात ने पूरे प्रदेश में तहलका मचा दिया था। मामला अब बदल गया है। दो ऐसे नए आरोपियों के नाम सामने आए है, जिनका पीड़िता ने जिक्र भी नहीं किया, जबकि वारदात वाले दिन दोनों आरोपी पीड़िता के साथ ही थे।
इनमें से एक आरोपी संदीप हुड्डा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि घटना वाले दिन संदीप हुड्डा सुबह से शाम तक छात्रा के संपर्क में था। पुलिस पूछताछ में उसने गैंगरेप मामले में शामिल होने की बात कबूली है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया है।
उससे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि हिरासत में लिया गया युवक ही मामले का मुख्य आरोपी है। उधर, एसआईटी ने रविवार को मामले में पहले पकड़े गये तीन आरोपियों सहित संदीप हुड्डा को भी कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
एसआईटी को मिली अहम सीसीटीवी फुटेज
मामले की जांच कर रही एसआईटी को केस से जुड़ी अहम सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। इसी फुटेज के आधार पर एसआईटी को संदीप हुड्डा और उसके दोस्त के बारे में पता चला है। एसआईटी को बस स्टैंड की तरफ से राजीव गांधी स्टेडियम जाने वाली रोड पर बने एक होटल से सीसीटीवी फुटेज मिली है। पुलिस ने होटल से डीवीआर और आगंतुक रजिस्टर को कब्जे में लिया है, ताकि सबूत के तौर पर इन्हें कोर्ट में पेश किया जा सके।

गैंगरेप मामले में कब क्या हुआ?
13 जुलाई : सुखपुरा चौक पावर हाउस के पास छात्रा बेसुध अवस्था में मिली। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
14 जुलाई : छात्रा ने होश में आने के बाद पांच युवकों पर कालेज के सामने से अपहरण कर कार में गैंगरेप करने का आरोप लगाया।
15 जुलाई : पुलिस ने छात्रा के बयानों पर महिला थाने में भिवानी के फ्रेंड्स कालोनी निवासी अमित उर्फ बिट्टू, भिवानी के प्रेम नगर निवासी जगमोहन उर्फ ढौला उर्फ राजू, भिवानी के सेक्टर 13 निवासी संदीप (मूल निवासी गांव घुसकानी), मौसम और आकाश के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण, मारपीट और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया।
16 जुलाई : मामले का पता चलने के बाद तीन आरोपियों ने पेश होकर पुलिस के सामने अपनी बात रखी।
17 जुलाई : सामाजिक संगठनों ने छात्रा के पक्ष में धरना प्रदर्शन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
18 जुलाई : मामले के तूल पकड़ने के बाद चार आरोपियों के परिजनों ने निर्दोष बताते हुए वारदात के दिन उनके लोकेशन की सीसीटीवी फु टेज सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपी।
19 जुलाई : मामले को लेकर राजनीति शुरू हुई। चारों तरफ छात्रा के पक्ष में विरोध प्रदर्शन होता देख डीजीपी ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही। शाम को पुलिस ने अमित, जगमोहन और संदीप को गिरफ्तार कर लिया।
20 जुलाई : तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। तीनों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपियों के परिजनों ने गिरफ्तारी का विरोध किया। इसी दिन एडीजीपी मो. अकील छात्रा से मिलने पीजीआई पहुंचे। मामले में एसआईटी का गठन किया गया।
21 जुलाई : मनोरोग चिकित्सकों ने छात्रा की काउंसिलिंग करने की बात कही। छात्रा के भाई ने पीजीआई प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए।
22 जुलाई : छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप के मामले में पांचवें आरोपी आकाश पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।
23 जुलाई : छात्रा ने मजिस्ट्र्रेट के सामने पीजीआई में 164 के बयान दर्ज करवाए।
24 जुलाई : एसआईटी ने मामले में चौथे एवं नये आरोपी संदीप हुड्डा को गिरफ्तार किया। संदीप हुड्डा का नाम छात्रा ने अपनी शिकायत में नहीं दिया था।