फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   lady murder, old lady murder, moga lady murder, punjab murder, crime, punjab, murder

लूटपाट के बाद बुजुर्ग महिला का कत्ल, बेटी के घर आई थी

Sun, 01 May 2016 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा(मोगा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा(मोगा) Updated Sun, 01 May 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
lady murder, old lady murder, moga lady murder, punjab murder, crime, punjab, murder
हत्या की जांच - फोटो : demo pics
मोगा के कोटकपूरा बाईपास के पास करतार नगर में सोना और नकदी लूटने के बाद बुजुर्ग महिला का कत्ल कर दिया गया। महिला अपनी बेटी के पास आई थी। इस घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी हरजीत सिंह पन्नू और अन्य सीनियर पुलिस आधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राजिंदर कौर (70) पत्नी तरलोक सिंह गांव रूमी (जगराव) कुछ दिन पहले यहां कोटकपूरा बाईपास के पास करतार नगर में बेटी के पास आई थी। पुलिस मुताबिक बुजुर्ग महिला की बेटी तनजीत कौर अध्यापिका है और उसका जमाई प्रितपाल सिंह सिविल सप्लाई विभाग में इंस्पेक्टर बताया जाता है। दोनों ड्यूटी गए थे। उनका तकरीबन डेढ़ वर्ष का बेटा और बुजुर्ग महिला राजिंदर कौर घर में अकेले थे।
विज्ञापन


पुलिस मुताबिक दोपहर तकरीबन दो बजे नौकरानी मनप्रीत कौर उनके घर आई तो बुजुर्ग महिला खून से लतपत पड़ी थी और घर का समान बिखरा पड़ा था। उसने शोर मचाया और लोग एकत्रित हो गए और इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख हरजीत सिंह पन्नू, डीएसपी सिटी हरिंदर सिंह डोड, थाना सिटी प्रमुख जसवरिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। थाना सिटी प्रमुख जसवरिंदर सिंह ने बताया कि  प्राथमिक जांच में यह घटना लूट की लगती है और अज्ञात आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed