{"_id":"5724d2414f1c1b744ba915eb","slug":"lady-murder-old-lady-murder-moga-lady-murder-punjab-murder-crime-punjab-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट के बाद बुजुर्ग महिला का कत्ल, बेटी के घर आई थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट के बाद बुजुर्ग महिला का कत्ल, बेटी के घर आई थी
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा(मोगा)
Updated Sun, 01 May 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
हत्या की जांच
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोगा के कोटकपूरा बाईपास के पास करतार नगर में सोना और नकदी लूटने के बाद बुजुर्ग महिला का कत्ल कर दिया गया। महिला अपनी बेटी के पास आई थी। इस घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी हरजीत सिंह पन्नू और अन्य सीनियर पुलिस आधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।
पुलिस के अनुसार राजिंदर कौर (70) पत्नी तरलोक सिंह गांव रूमी (जगराव) कुछ दिन पहले यहां कोटकपूरा बाईपास के पास करतार नगर में बेटी के पास आई थी। पुलिस मुताबिक बुजुर्ग महिला की बेटी तनजीत कौर अध्यापिका है और उसका जमाई प्रितपाल सिंह सिविल सप्लाई विभाग में इंस्पेक्टर बताया जाता है। दोनों ड्यूटी गए थे। उनका तकरीबन डेढ़ वर्ष का बेटा और बुजुर्ग महिला राजिंदर कौर घर में अकेले थे।
पुलिस मुताबिक दोपहर तकरीबन दो बजे नौकरानी मनप्रीत कौर उनके घर आई तो बुजुर्ग महिला खून से लतपत पड़ी थी और घर का समान बिखरा पड़ा था। उसने शोर मचाया और लोग एकत्रित हो गए और इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख हरजीत सिंह पन्नू, डीएसपी सिटी हरिंदर सिंह डोड, थाना सिटी प्रमुख जसवरिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। थाना सिटी प्रमुख जसवरिंदर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह घटना लूट की लगती है और अज्ञात आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।